Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: विजय मलिक ने कोच कृष्ण हुड्डा को लेकर कही बड़ी बात, तेलुगू टाइटंस के CEO ने भी टीम के प्रदर्शन पर दिया बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 1, 2025 at 7:40 PM
Modified at :October 1, 2025 at 7:40 PM
PKL 12: विजय मलिक ने कोच कृष्ण हुड्डा को लेकर कही बड़ी बात, तेलुगू टाइटंस के CEO ने भी टीम के प्रदर्शन पर दिया बयान

तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को हराकर PKL 12 में अपनी छठी जीत हासिल की।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के 55वें मैच में तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 37-28 के अंतर से हराया। इस जीत के साथ टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान कब्जा लिया है। दूसरी ओर पटना टेबल में सबसे नीचे चली गई है।

इस मैच में टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने रेडिंग में सुपर-10 लगाया, उन्हें भरत हुड्डा का भी पूरा सपोर्ट मिला, जिन्होंने 8 अंक बटोरे। टाइटंस ने डिफेंस में भी अच्छा किया, लेकिन दूसरी ओर पटना के लिए अयान के अलावा कोई अन्य प्लेयर बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर सका। अयान ने 13 अंक अर्जित किए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अयान सबसे बेस्ट लेफ्ट रेडर है

पटना पाइरेट्स के डिफेंस कोच ने अयान के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “अयान एक मैच विनर रेडर है और मैं मानता हूं वो अभी सबसे बेस्ट लेफ्ट रेडर हैं। वो बहुत अच्छा खेले, टीम के लिए ज्यादा स्कोर भी उन्होंने किया। वो रेडर है तो कभी सफलता हाथ लगेगी तो कभी कैच भी होगी। वो बहुत अच्छे रेडर हैं।”

अब भी क्वालीफाई करने का मौका – अंकित

अंकित ने उम्मीद जताते हुए कहा, “अब भी हमारे क्वालीफाई करने के चांस बने हुए हैं। हमारे अभी 9 मैच बचे हैं और आखिरी 10 मिनट में जाकर हम हार रहे हैं। आज भी हमारा ऑलआउट हुआ, उस वजह से हारे हैं, नहीं तो मैच बराबरी पर चल रहा था।”

टीम ने शानदार खेल दिखाया – कृष्ण कुमार हुड्डा

तेलुगू टाइटंस के कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने लगातार तीसरी जीत पर कहा, “हमारी सिर्फ यही रणनीति थी कि हार-जीत पर ध्यान नहीं देना है। हाफ-टाइम से पहले डिफेंस से 3-4 गलतियां हुई थीं, वहीं रेडिंग में विजय ने कप्तानी प्रदर्शन किया है। पूरे 40 मिनट तक हमने बहुत अच्छा खेल दिखाया। भरत हुड्डा ने भी जबरदस्त खेल दिखाया, इस कारण हमारी टीम काफी आगे निकल गई।”

हम आखिरी दम तक लड़ेंगे

कृष्ण कुमार हुड्डा ने कहा, “मैच में कौन जीतता है कौन हारता है, ये तो आने वाला समय बताता है। जिस टीम से ज्यादा गलती होती हैं, वो हार जाती है। वैसे PKL 12 की सभी टीम अच्छी हैं। हम फाइट करेंगे और हमने शुरू में भी कहा था कि अपने फैंस को मायूस नहीं होने देंगे। हम आखिरी दम तक लड़ेंगे।”

हमने सबसे अनुभवी कोच को लिया

तेलुगू टाइटंस के प्रदर्शन में आए सुधार पर टीम के CEO त्रिनाध रेड्डी ने कहा, “पिछले सीजन हमने हुड्डा साहब को बतौर एक्सपीरियंस कोच लिया था, साफ कहूं तो लीग के सबसे अनुभवी कोच को लिया था। हमने प्लान बनाए थे कि NYP खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए किसे चुना जाए। हमने नए और अनुभवी खियालड़ियों का तालमेल बैठाने की कोशिश की। जबसे हुड्डा साहब आए हैं, चीजें बदली हैं।”

पिछले सीजन से क्या बदला, विजय मलिक का बयान

कप्तान विजय मलिक ने कहा, “मुझे महसूस होता है कि कोच के साथ खास कनेक्शन हो रहा है। दूसरी बात यह कि कोच साहब जो बोलते हैं वो 100% होती है। वह अगर बोलते हैं कि ये खिलाड़ी अच्छा खेलेगा, मुझे अगर ऐसा ना भी लगे तो सोचता हूं कि वह जरूर अच्छा करेगा। हां, कोच साहब मेरे पिता समान हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.