Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania में The Rock रचेंगे इतिहास, इस खास रिकॉर्ड को करेंगे अपने नाम

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 23, 2024 at 4:55 PM
Modified at :March 23, 2024 at 4:55 PM
WWE WrestleMania में The Rock रचेंगे इतिहास, इस खास रिकॉर्ड को करेंगे अपने नाम

द रॉक लंबे समय बाद WrestleMania 40 में अपना इन रिंग रिर्टन करेंगे।

द रॉक (The Rock) WWE इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में खूब सारे रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी हैं। उन्होंने कुछ हफ्तों पहले वापसी की थी, जिसके बाद उनकी और द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। द रॉक WrestleMania 40 Night 1 में रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर टैग टीम मैच में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की जोड़ी का सामना करेंगे। ये तथ्य आपको चौंका सकता है कि इस मुकाबले के लिए रिंग में उतरते ही द रॉक एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। द रॉक ने WWE में अपने डेब्यू के बाद हर एक दशक में WrestleMania को मेन इवेंट किया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

The Rock का WrestleMania को मेन इवेंट करने का रिकॉर्ड:

1990 का दशक

द रॉक ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ मिलकर WrestleMania 15 को हेडलाइन किया था। उस इवेंट में उन्हें ऑस्टिन के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। ये मैच इसलिए भी खास रहा कि इसमें मिक फोली स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभा रहे थे। इस मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद ऑस्टिन ने द रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी।

2000 का दशक

साल 2000 में हुए Wrestlemania 16 की बात करें तो मेन इवेंट में हुए फैटल-4-वे WWE चैंपियनशिप मैच में ट्रिपल एच को द रॉक, मिक फोली और बिग शो के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था। मगर ट्रिपल एच ने बाकी 3 चैलेंजर्स को हराकर चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

उसी दशक में द रॉक ने WrestleMania 17 को भी हेडलाइन किया। इस बार द पीपल्स चैंपियन को स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ नो डिसक्वालीफिकेशन मैच में WWE चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना था। इस मुकाबले में द रॉक अपनी चैंपियनशिप हार गए थे।

2010 का दशक

2010 के दशक में द रॉक ने लगातार 2 साल रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया। उनका WrestleMania 28 में सिंगल्स मैच में जॉन सीना से सामना हुआ, जो प्रो रेसलिंग फैंस के लिए किसी ड्रीम मैच से कम नहीं था। इस मैच में द पीपल्स चैंपियन विजयी रहे थे।

जॉन सीना और द रॉक अगले साल यानी WrestleMania 29 में भी आमने-सामने आए और इस बार रॉक की WWE चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। जॉन ने इस बार डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई थी।

2020 का दशक

2020 के दशक को शुरू हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन द रॉक जल्द ही होने वाले WrestleMania 40 को हेडलाइन करते हुए नजर आएंगे। WrestleMania 40 Night 1 के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

इस मुकाबले से एक शर्त भी जुड़ी हुई है क्योंकि रॉक और रेंस की टीम विजयी रही तो द ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स Night 2 में होने वाले रोमन रेंस vs कोडी रोड्स सिंगल्स मैच में दखल दे सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.