Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SmackDown (सितंबर 13, 2024) में होंगी ये तीन बड़ी चीजें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :September 12, 2024 at 1:54 PM
Modified at :September 12, 2024 at 1:54 PM
WWE SmackDown (सितंबर 13, 2024) में होंगी ये तीन बड़ी चीजें

स्मैकडाउन सीजन प्रीमियर में काफी जबरदस्त चीजें होने की उम्मीद है।

WWE फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) का 13 सितंबर, 2024 को होने वाला एपिसोड संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल, वाशिंगटन में क्लाइमेट प्लेस एरीना से लाइव प्रसारित होने वाला है। बता दें लगभग पांच वर्षों के बाद यह यूएसए नेटवर्क पर प्रसारित होने वाला स्मैकडाउन का पहला एपिसोड होगा।

WWE ने पहले ही स्मैकडाउन सीजन प्रीमियर एपिसोड के लिए कुछ दिलचस्प मैच, सेगमेंट और रिटर्न बुक कर दिए हैं। तो चलिए आगामी एपिसोड से पहले यहां हम आपको इस हफ्ते के एपिसोड में होने वाली तीन बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. एक मिस्ट्री पार्टनर के साथ केविन ओवेंस बनाएंगे टैग टीम

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में केविन ओवेंस ने एक ट्रिपल-थ्रेट मैच में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराया था। उस मैच के बाद वॉलर और थ्योरी ने न सिर्फ ओवेंस पर हमला किया, बल्कि निक एल्डिस से कहकर इस हफ्ते ओवेंस के खिलाफ एक टैग टीम मैच की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ओवेंस की जो हालात उन्होंने की है, उसे देखते हुए कोई भी उनका पार्टनर नहीं बनेगा।

ए टाउन डाउन अंडर के ऐसा कहते ही निक एल्डिस ने इस मैच को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस हफ्ते कौन केविन ओवेंस का टैग टीम पार्टनर बनेगा। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें ये दावा किया गया है कि रैंडी ऑर्टन की स्मैकडाउन पर वापसी होगी और वो एक बार फिर केविन का साथ देंगे।

2. इस हफ्ते मिल सकता है नया चैंपियन

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन पर, कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ का आमना-सामना हुआ था। जहां सोलो ने कोडी को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी थी। हालांकि, कोडी ने उनकी चुनौती को अस्वीकार कर दिया था। लेकिन उन दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए स्मैकडाउन जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने इस बात का ऐलान किया था कि इस हफ्ते एक स्टील केज मैच में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

चूंकि, कोडी दूसरी बार सोलो के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस बार सोलो बाजी मारेंगे और WWE मेन रोस्टर में अपनी पहली चैंपियनशिप जीतेंगे। यही कारण है कि इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी रहेगी।

1. रोमन रेंस ले सकते हैं सोलो सिकोआ से बदला

जैसा की आप जानते ही होंगे अभी कुछ हफ्तों पहले स्मैकडाउन पर सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन द्वारा रोमन रेंस पर बेरहमी से हमला किया गया था। जिसके चलते वह कुछ हफ्तों से WWE से दूर हैं। हालांकि, WWE ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि ‘ओरिजिनल ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस इस हफ्ते सीजन प्रीमियर पर स्मैकडाउन में वापसी करेंगे।

ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि रोमन, स्मैकडाउन के मेन इवेंट में होने वाले स्टील केज मैच के दौरान वापसी करेंगे और सोलो पर हमला करके उनसे अपना बदला लेंगे। ठीक कुछ वैसे ही जैसे उन्होंने समरस्लैम 2024 में किया था। अब रोमन वापसी करके क्या करेंगे और कैसे शो में चार-चांद लगाएंगे, इस बात का पता तो आगामी एपिसोड में ही चलेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.