पांच बड़ी चीजें जो IND vs SL वनडे सीरीज में देखने को मिली

तीसरा मैच जीतकर श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से जीत लिया।
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में वो हो गया जो किसी ने सपने में नहीं सोचा था। यहां मेजबान श्रीलंका ने भारत जैसी मजबूत टीम को 2-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच को श्रीलंका ने भारत को 110 रन से बड़े अंतर से हराकर जीत लिया। श्रीलंका की जीत में सलामी बल्लेबाज आविष्का फर्नांडो ( 96 रन) और दुनिथ वेलालागे (5/27) का बड़ा योगदान रहा।
3 मैचों की इस वनडे सीरीज में मेजबान श्रीलंका एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आविष्का फर्नांडो ने 96 रन की शानदार पारी खेली। भारत को 249 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं, जो IND vs SL वनडे सीरीज के दौरान देखने को मिली।
5. श्रीलंकाई टीम ने किया इस बड़े स्ट्रीक का अंत
श्रीलंका ने साल 2024 में हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-0 से हराकर एक बड़ी स्ट्रीक तोड़ दी है। बता दें श्रीलंका ने भारत को एक वनडे सीरीज में आखिरी बार साल 1997 में हराया था। उसके बाद से भारतीय टीम को लगातार 13 वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ जीत हाथ लगी है। हालांकि, अब भारत के खिलाफ वनडे में लंकाई टीम के हार का सिलसिला आखिरकार टूट गया।
4. श्रीलंकाई स्पिनर्स ने झटके 27 विकेट
श्रीलंकाई स्पिनर्स ने इस सीरीज में कुल 27 विकेट झटके, जो तीन मैचों की वनडे सीरीज में किसी टीम के स्पिनर्स द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। बता दें इस सीरीज में लंकाई स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी और अपने स्पिन अटैक के दम पर ही श्रीलंका ने 2-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा किया।
3. IND vs SL वनडे सीरीज में डुनिथ वेल्लालगे ने गेंद के साथ रचा इतिहास
बाएं हाथ के स्पिनर डुनिथ वेल्लालगे वनडे में भारत के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल के वनडे एशिया कप में भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे और दूसरी बार उन्होंने ये कारनामा हाल ही में खत्म हुए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में करके दिखाया।
2. वनडे सीरीज में पहली बार ऑल आउट हुई भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। भारत की गिनती भले ही विश्व की सबसे बढ़िया टीमों में होती है। लेकिन आप जानते ही होंगे हार के मामले में भी ये टीम बाकी टीमों से ज्यादा पीछे नहीं है। हालांकि, तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैचों में ऑल आउट होना आज तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में ये कमी भी पूरी हो गई।
1. घर पर श्रीलंकाई टीम का दबदबा
आप जानते ही होंगे पिछले कुछ समय में घर के बाहर खेलते हुए श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन कितना खराब रहा है। लेकिन वहीं जब बात घर में खेलने की आती है, तब इस टीम को रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। बता दें श्रीलंका ने घर में हुए पिछले 8 वनडे सीरीज जीते हैं, वो आखिरी बार 2021 में हुए घरेलू वनडे सीरीज में हारे थे।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट