Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप 10 डिफेंडर्स जिन्होंने PKL 12 में लिए हैं सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 1, 2025 at 10:12 PM
Modified at :November 1, 2025 at 10:12 PM
टॉप 10 डिफेंडर्स जिन्होंने PKL 12 में लिए हैं सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

5 खिलाड़ियों ने PKL 12 में 60 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं।

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन (PKL 12) 31 अक्टूबर को दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच हुए फाइनल मुकाबले के साथ खत्म हुआ। फाइनल में नजदीकी मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पलटन को मात दी और खिताब पर कब्जा किया। PKL के इस सीजन में भी काफी टीम के बढ़िया प्रदर्शन के पीछे उनके डिफेंडर्स का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा।

PKL 12 में 5 खिलाड़ियों ने डिफेंस में 60 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल किये और उसमें से एक खिलाड़ी ने 70 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स लिए। टॉप 10 में रहने वाले सभी खिलाड़ियों ने 50 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स अपने नाम किये।

तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टॉप 10 डिफेंडर्स पर जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 51 पॉइंट

PKL 12 में बेंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन बढ़िया रहा और इसमें उनके डिफेंस का सबसे बड़ा योगदान रहा। कप्तान योगेश ने 19 मैचों में 51 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में 10वें स्थान पर रहे। इस दौरान उन्होंने 3 बार हाई 5 भी पूरा किया और टीम को अंक तालिका के टॉप 3 में पहुंचाया था। हालाँकि एलिमिनेटर में हार की वजह से बुल्स की टीम बाहर हो गई थी।

9. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 52 पॉइंट

PKL 12 की चैंपियन दबंग दिल्ली के डिफेंस ने भी पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार जीतों में उनका बड़ा योगदान रहा। टीम के प्रमुख डिफेंडर सौरभ नंदल ने 19 मैचों में 52 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में संयुक्त छठे स्थान पर रहे। सौरभ ने इस दौरान 3 बार हाई 5 भी पूरा किया था।

8. सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 52 पॉइंट

PKL winning captain Sunil Kumar talks about his legacy, bond with Parvesh Bhainswal & more
Sunil Kumar (Credits: Pro Kabaddi)

यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 19 मैचों में 4 हाई 5 की मदद से 52 टैकल पॉइंट के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहे। हालांकि, लीग स्टेज में छठे स्थान पर रहने के बाद यू मुम्बा को प्ले-इन मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने हराया और टूर्नामेंट से बाहर किया। इस वजह से सुनील को टॉप 5 में आने का मौका नहीं मिला।

7. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 52 पॉइंट

Fazel Atrachali in action in PKL 12
Fazel Atrachali in action in PKL 12

दबंग दिल्ली के दिग्गज डिफेंडर और ईरान के महान खिलाड़ी फजल अत्राचली ने भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया। फजल ने 19 मैचों में 52 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में वह भी संयुक्त छठे स्थान पर रहे। इस दौरान उन्होंने 4 बार हाई 5 पूरा किया और कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की।

6. अंकित (तेलुगु टाइटंस) – 52 पॉइंट

तेलुगु टाइटंस के दो प्रमुख रेडरों (भरत हूडा और विजय मलिक) के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच डिफेंस में अंकित ने सभी को प्रभावित किया। अंकित ने टाइटंस की तरफ से 21 मैचों में 2 हाई 5 की मदद से 52 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में संयुक्त छठे स्थान पर रहे।

5. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 62 पॉइंट

पुनेरी पलटन की टीम PKL 12 में उप-विजेता रही और उनके इस शानदार प्रदर्शन में डिफेंडर गौरव खत्री का जबरदस्त योगदान रहा। शुरूआती मैचों में गौरव ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था लेकिन बीच के मैचों में उनका फॉर्म थोड़ा खराब हुआ। हालाँकि इसके बावजूद सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में वह पांचवें स्थान पर रहे। गौरव ने 19 मैचों में 6 हाई 5 की मदद से 62 टैकल पॉइंट लिए।

4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 64 पॉइंट

बेंगलुरु बुल्स के कप्तान योगेश के अलावा एक और डिफेंडर ने इस सीजन काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में चौथे स्थान पर रहे। बुल्स के दीपक शंकर ने फैंस को काफी मैच में खुश होने का मौका दिया और टूर्नामेंट में उन्होंने 19 मैचों में 5 हाई 5 की मदद से 64 टैकल पॉइंट लिए।

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट

तमिल थलाइवाज के लिए PKL 12 में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नितेश कुमार ही रहे जिन्होंने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया।

लीग स्टेज में नितेश ज्यादातर समय टॉप पर ही रहे लेकिन टीम के टॉप 8 में नहीं पहुंचने की वजह से उन्हें टॉप पर बने रहने का मौका नहीं मिल पाया। नितेश ने 18 मैचों में 5 हाई 5 की मदद से 65 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में तीसरे स्थान पर रहे।

2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट

PKL 11: Jaideep Dahiya takes cheeky dig at Patna Pirates after defeating them in final
Jaideep Dahiya in PKL

पिछले सीजन की विजेता टीम हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने इस सीजन भी डिफेंस में शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन टीम को फिर से फाइनल में नहीं पहुंचा सके।

जयदीप ने 19 मैचों में 7 हाई 5 की मदद से 68 पॉइंट लिए और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, प्ले-इन नॉकऑउट मुकाबले में टीम के बाहर होने से उनके पास टॉप पर आने का मौका नहीं रहा।

1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स

जिस तरह रेडिंग में अयान ने पटना के लिए लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में पहला स्थान हासिल किया, उसी तरह आखिरी के कुछ मैचों में नवदीप ने डिफेंस में सबको चौंकाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में टॉप पर रहे।

आखिरी के कुछ मैचों में पटना पाइरेट्स ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए आखिरी स्थान से एलिमिनेटर 3 तक का सफर तय किया था और उसमें नवदीप का योगदान काफी अहम रहा। नवदीप ने 21 मैचों में 6 हाई 5 की मदद से 73 पॉइंट लिए और इस सीजन 70 से ज्यादा टैकल पॉइंट लेने वाले एकमात्र डिफेंडर रहे।

पीकेएल 12 का टॉप रेडर कौन है?

अयान 316 रेड पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप रेडर है।

पीकेएल 12 का टॉप डिफेंडर कौन है?

नवदीप 73 टैकल पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप डिफेंडर है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.