Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप 10 खिलाड़ी जिन्हें PKL 11 के लिए किया गया रिटेन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 6, 2024 at 11:50 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 6, 2024 at 11:50 PM (GMT+5:30)
टॉप 10 खिलाड़ी जिन्हें PKL 11 के लिए किया गया रिटेन

PKL 11 के लिए कई सारे युवा खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किया गया है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन (PKL 11) के ऑक्शन में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। कुछ ही दिनों में ऑक्शन होने वाला है और उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पवन सेहरावत, नवीन कुमार, परदीप नरवाल और मोहम्मदरेजा शादलू समेत कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। जबकि कई सारे युवा प्लेयर्स को रिटेन भी किया गया है।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें PKL 11 के ऑक्शन से पहले रिटेन किया गया है, इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. रिंकू (यू मुम्बा)

राइट कॉर्नर डिफेंडर रिंकू पिछले सीजन यू मुम्बा की टीम में थे। उनका प्रदर्शन हालांकि उतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने कुल मिलाकर 9 मैच खेले थे और इस दौरान 28 प्वॉइंट लिए थे। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। रिंकू अब अगले सीजन भी यू मुम्बा के लिए ही खेलते नजर आएंगे।

9. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स)

जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने सबसे सफल डिफेंडर अंकुश को एक बार फिर रिटेन किया है। पिछले दो सीजन से अंकुश ने कमाल का खेल दिखाया है। जयपुर को चैंपियन बनाने में उनका योगदान काफी जबरदस्त था और 10वें सीजन में भी अंकुश ने 22 मैच में 70 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। टीम ने एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा दिखाया है।

8. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स)

हरियाणा स्टीलर्स ने अपने लेफ्ट कवर स्पेशलिस्ट जयदीप दहिया को रिटेन किया है। हरियाणा ने पिछले सीजन पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और जयदीप दहिया का योगदान इसमें सबसे अहम था। उन्होंने 23 मैच में 69 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और कई मौकों पर अपने डिफेंस के दम पर मैच का रुख पलटा था। इसी वजह से मनिंदर सिंह ने उन्हें रिटेन किया है।

7. नरेंद्र (तमिल थलाइवाज)

पिछले सीजन नरेंद्र तमिल थलाइवाज की टीम में थे और बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। उन्होंने कुल मिलाकर 21 मैच खेले थे और 195 प्वॉइंट हासिल किए थे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा जताया है। नरेंद्र अभी यंग हैं और इसी वजह से काफी जबरदस्त आगामी सीजन में टीम के लिए साबित हो सकते हैं।

6. मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)

पुनेरी पलटन ने अपने मेन रेडर मोहित गोयत को एक बार फिर से रिटेन किया है। मोहित गोयत लगातार कई सीजन से पुनेरी पलटन की टीम में ही हैं और हर बार काफी अच्छा खेल दिखाते हैं। पिछले सीजन उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था। मोहित गोयत ने 22 मैच में 151 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और कप्तान असलम ईनामदार के साथ मिलकर बेहतरीन जोड़ी बनाई है।

5. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन)

पुनेरी पलटन ने अपनी कोर टीम बरकरार रखी है और इसमें गौरव खत्री का नाम भी शामिल है। राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट गौरव खत्री ने पिछले सीजन कमाल का खेल दिखाया था। उन्होंने कुल मिलाकर 24 मैच खेले थे और इस दौरान 72 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। इसी वजह से उनके ऊपर भी एक बार फिर भरोसा जताया गया है।

4. असलम ईनामदार (पुनेरी पलटन)

पुनेरी पलटन को प्रो कबड्डी लीग का पहला टाइटल दिलाने वाले असलम ईनामदार को भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया है। मोहित गोयत के अलावा असलम ईनामदार भी कई सीजन से पुनेरी पलटन की टीम में हैं। उनकी कप्तानी में ही पुनेरी पलटन को पहला खिताब जीतने का मौका मिला। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर उन्हें रिटेन किया है। ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हुए असलम ईनामदार ने पिछले सीजन 23 मैच में 168 प्वॉइंट हासिल किए थे।

3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

आशु मलिक ने जिस तरह से पिछले सीजन नवीन कुमार की अनुपस्थिति में टीम को लीड किया, उससे उनकी लीडरशिप स्किल निकलकर सामने आई। आशु मलिक ने दिखाया कि वो अकेले दम पर टीम को आगे लेकर जा सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन 23 मैच में कुल मिलाकर 280 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। इससे पता चलता है कि उनका परफॉर्मेंस कैसा रहा था। यही वजह है कि उन्हें दोबारा रिटेन किया गया है।

2. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)

नवीन कुमार पिछला सीजन पूरा नहीं खेल पाए थे और इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। हालांकि जब तक वो थे, तब तक काफी दमदार खेल दिखाया था। नवीन कुमार सीजन दर सीजन बेहतर होते गए हैं और इसी वजह से दबंग दिल्ली का भरोसा उनके ऊपर बरकरार है। छठे सीजन में डेब्यू करने के बाद से ही नवीन कुमार ने लगातार दबंग दिल्ली के लिए खेला है और एक बार फिर उनके लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

पिछले सीजन रेडिंग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स लेने वाले अर्जुन देशवाल को भी रिटेन किया गया है। जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी में वह एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन देशवाल ने 10वें सीजन के दौरान 23 मैच में 278 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। अब एक और सीजन वो जयपुर के लिए खेलते नजर आएंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.