Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल में 300 या उससे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले डिफेंडर्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :June 1, 2022 at 11:42 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल में 300 या उससे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले डिफेंडर्स

(Courtesy : PKL)

कुल मिलाकर अभी तक छह डिफेंडर्स ने 300 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं।

2014 में अपनी शुरुआत के साथ ही प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) ने भारत के सबसे मशहूर घरेलू खेल को और ज्यादा मशहूर बनाने का काम किया है। इस लीग को शुरु करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफॉर्म देने का था जिसमें वह पूरी तरह सफल भी रही है। दर्शकों के मामले में आज यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन लीग है। पिछले आठ सीजन में इस लीग में कई देशी और विदेशी खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

पीकेएल इतिहास में जितने बेहतरीन रेडर हुए हैं उतने ही बेहतरीन डिफेंडर भी हुए हैं। अगर किसी टीम को पीकेएल का टाइटल जीतना है तो फिर उसे डिफेंस में बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। अगर किसी टीम का डिफेंस अच्छा नहीं है तो वो टाइटल से दूर हो जाती है। हम आपको इस लिस्ट में पीकेएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले डिफेंडर्स के बारे में बताएंगे।

[KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS]

6.गिरीश मारुती एर्नाक - 308 प्वॉइंट

गिरीश एर्नाक प्रो कबड्डी लीग में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका ब्लॉक है। गिरीश का शरीरा काफी गठीला है और इसी वजह से उन्हें ब्लॉक करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने अपने इस मूव के जरिए कई रेडर्स को छकाया है। गिरीश एर्नाक ने अभी तक 125 मैचों में 308 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं और वो छठे ऐसे डिफेंडर हैं जिनके नाम 300 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट है।

5.सुरजीत सिंह - 331 प्वॉइंट

सुरजीत सिंह इस लिस्ट में शामिल पांचवें ऐसे डिफेंडर हैं जिन्होंने पीकेएल इतिहास में 300 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने का कारनामा किया हुआ है। उन्होंने अभी तक 114 मैचों में 331 प्वॉइंट हासिल किए हैं। सुरजीत ने प्रो-कबड्डी लीग में अपने करियर की शुरूआत 2016 में पुनेरी पलटन टीम के साथ की थी और फिर यू मुंबा और बंगाल वॉरियर्स जैसी टीमों के लिए भी खेले। बीते सीजन वो तमिल थलाइवाज के कप्तान थे।

4.रविंदर पहल - 338 प्वॉइंट

"द हॉक" रविंदर पहल जब किसी रेडर का एंकल एक बार पकड़ लेते हैं तो फिर उससे बचकर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने अपने पीकेएल करियर में कई दिग्गज रेडर्स को धूल चटाई है। 120 मैचों में 338 प्वाइंट्स के साथ रविंदर पहल लीग के इतिहास के चौथे सबसे ज्यादा सफल डिफेंडर हैं। अपने करियर की शुरुआत में वह पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के लिए भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वो छठे और सातवें सीजन में दबंग दिल्ली का हिस्सा थे और आठवें सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए खेले।

3.संदीप नरवाल - 348 प्वॉइंट

संदीप नरवाल भी एक जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। कॉर्नर डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले संदीप बॉडी ब्लॉक मूव में माहिर हैं जिससे रेडर का मूवमेंट तोड़ा जा सकता है। पीकेएल के इतिहास में उन्होंने अभी तक 149 मैचों में 348 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं। पिछले सीजन वो दबंग दिल्ली की टीम का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका अदा की थी। इसके अलावा लीग में रेडिंग और डिफेंस को मिलाकर 500 या उससे ज्यादा प्वॉइंट्स हासिल करने वाले ऑलराउंडर्स की लिस्ट में संदीप नरवाल का भी नाम है।

2.फजल अत्राचली - 368 प्वॉइंट

"सुल्तान" फजल अत्राचली इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। अपने बैकहोल्ड से बड़े से बड़े रेडर्स को परास्त करने वाले फजल अत्राचली ने अभी तक 125 मैचों में 368 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं। फजल अत्राचली ने सीजन चार और सीजन सात में सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट हासिल किए थे। इसके अलावा वह लीग में 300 से ज्यादा टैकल प्वाइंट्स हासिल करने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। लेफ्ट-कॉर्नर पर खेलने वाले यू-मुंबा के कप्तान अत्राचली अपने करियर में पटना पाइरेट्स और गुजरात जॉयंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

1.मंजीत छिल्लर - 391 प्वॉइंट

पीकेएल के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड मंजीत छिल्लर के नाम है, जो आठवें सीजन में विजेता दबंग दिल्ली टीम का हिस्सा रहे। मंजीत एकमात्र ऐसे डिफेंडर हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में 375 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हैं। पीकेएल इतिहास में मंजीत के अलावा सिर्फ पांच डिफेंडर ऐसे हैं, जिनके नाम 300 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हैं। मंजीत छिल्लर की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक 132 मैचों में 391 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं और वो लीग के सबसे सफल डिफेंडर हैं।

For more updates, follow Khel Now on TwitterInstagram and Facebook.

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.