Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: टॉप पांच डिफेंडर्स जिन्होंने प्रो कबड्डी 2024 के पांचवें हफ्ते मचाया धमाल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 22, 2024 at 10:25 PM
Modified at :November 22, 2024 at 10:25 PM
PKL 11: टॉप पांच डिफेंडर्स जिन्होंने प्रो कबड्डी 2024 के पांचवें हफ्ते मचाया धमाल

इन डिफेंडर्स का जलवा पांचवें हफ्ते के दौरान देखने को मिला।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान कई सारे डिफेंडर्स का जलवा देखने को मिला है। हर एक सीजन ऐसा होता था कि रेडर्स का बोलबाला रहता था और डिफेंडर्स उतना खुलकर नहीं खेल पाते थे। हालांकि, पीकेएल के 11वें सीजन के दौरान इसका उलटा हुआ है।

इस सीजन डिफेंडर्स काफी कमाल का खेल दिखा रहे हैं और लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सारे दिग्गज डिफेंडर्स हैं जिन्होंने इस सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसी वजह से दिग्गज रेडर भी फ्लॉप रहे हैं। टूर्नामेंट के पांचवें हफ्ते के दौरान भी कई डिफेंडर्स का जलवा देखने को मिला। तो चलिए यहां हम आपको पीकेएल के पांचवें हफ्ते सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 डिफेंडर्स के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से रेडर्स इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. नितेश कुमार – तमिल थलाइवाज (9 पॉइंट्स)

सितारों से सजी तमिल थलाइवाज की टीम भले ही इस सीजन उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन नितेश कुमार ने जरुर डिफेंस में बेहतर खेल दिखाया है। वो इस सीजन चौथे सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है और इसी वजह से टॉप-5 डिफेंडर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं। पांचवें हफ्ते के दौरान भी नितेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और दो ही मैचों में 9 पॉइंट्स लिए। उन्होंने एक हाई फाइव इस दौरान लगाया।

4. सौरभ नांदल – बेंगलुरु बुल्स (9 पॉइंट्स)

परदीप नरवाल की अगुवाई वाली बेंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है। टीम लगातार मुकाबले हार रही है है और इसी वजह से अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। बेंगलुरु बुल्स के रेडर्स लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। हालांकि डिफेंस ने जरुर अपना काम किया है। टीम के राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट सौरभ नांदल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। ओवरऑल तो वो उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाए हैं लेकिन पांचवें हफ्ते के दौरान उन्होंने जरूर 9 पॉइंट्स लिए। इसी वजह से सौरभ नांदल इस हफ्ते के टॉप 5 डिफेंडर्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

3. शंकर गदई – तेलुगु टाइटंस (11 पॉइंट्स)

तेलुगु टाइटंस की टीम प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के दौरान काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। टीम को देखकर लगता ही नहीं है कि ये वही टीम है जो पिछले तीन सीजन से लगातार आखिरी पायदान पर रह रही थी। हालांकि टाइटंस ने इस सीजन काफी बेहतरीन खेल दिखाया है और इस वक्त दूसरे पायदान पर हैं। वहीं टीम के लिए शंकर गदई ने डिफेंस में जबरदस्त काम किया है। खासकर पांचवें हफ्ते के दौरान उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने कुल मिलाकर 11 पॉइंट्स लिए।

2. मोहम्मदरेजा शादलू – हरियाणा स्टीलर्स (11 पॉइंट्स)

हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरेजा शादलू लगातार अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया है। वो रेडिंग और डिफेंस दोनों में पॉइंट्स ला रहे हैं। वो इस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 11 मैचों में 42 पॉइंट अभी तक लिए हैं। जबकि पांचवें हफ्ते के दौरान भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। हालांकि एक मैच उनके लिए अच्छा नहीं गया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने डिफेंस में 11 पॉइंट लिए।

1. नितिन रावल – बेंगलुरु बुल्स (21 पॉइंट्स)

बेंगलुरु बुल्स के लिए इस सीजन ज्यादातर खिलाड़ी फ्लॉप ही रहे हैं। परदीप नरवाल से लेकर अजिंक्य पवार तक कोई भी उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाया है। हालांकि नितिन रावल टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। खासकर पांचवें हफ्ते के दौरान उन्होंने कमाल कर दिया और कुल 21 पॉइंट लिए। टीम भले ही हारती रही लेकिन नितिन रावल अकेले दम पर लड़ते रहे। वो इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 13 मैच में 47 पॉइंट लिए हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.