Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: असलम इनामदार ने अपनी मां को लेकर दिया खास बयान, जिंदगी पर पड़े पीकेएल के प्रभाव का भी किया खुलासा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :September 19, 2025 at 6:20 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 19, 2025 at 6:20 PM (GMT+5:30)
PKL 12: असलम इनामदार ने अपनी मां को लेकर दिया खास बयान, अपनी जिंदगी पर पीकेएल के प्रभाव का भी किया खुलासा

यू मुम्बा को हराकर पुनेरी पलटन PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के 40वें मैच में यू मुम्बा ने पुनेरी पलटन को 40-22 के बड़े अंतर से हराया है। पुनेरी पलटन जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जा चुकी है, वहीं यू मुम्बा पांचवें स्थान पर विराजमान है।

पहले हाफ में पुनेरी पलटन के पास सिर्फ 5 अंकों की बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में उसने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। खासतौर पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए स्टुवर्ट सिंह ने 6 रेड में ही कमाल कर दिया था। पलटन के डिफेंस ने इस मैच में खूब कहर बरपाया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

हम ठंडे दिमाग से खेले – अजय ठाकुर

यू मुम्बा पर आई बंपर जीत पर कोच अजय ठाकुर ने कहा, “यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार मुझे बहुत अच्छे खिलाड़ी लगते हैं। वो बहुत शांत स्वभाव से खेलते हैं। वो अलग बात है कि उनके रेडर कैच होते रहे और हमारे डिफेंडर्स ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। ज्यादातर टैकल 2-3 के डिफेंस में हुआ, उसी से हमारी बढ़त कायम रही। सुपर टैकल से ही मैच हम जीत पाए हैं। हमारी टीम बहुत अच्छा खेली और खिलाड़ी ठंडे दिमाग से खेले।”

हमारे पास असलम इनामदार है – अजय ठाकुर

हरियाणा स्टीलर्स के साथ अगले मैच में कांटे की टक्कर की उम्मीद करते हुए अजय ठाकुर ने बताया, “हां, मैंने हरियाणा स्टीलर्स को एक मजबूत टीम माना है। उनका नवीन कुमार चोटिल है, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो जल्दी मैट पर वापस आए। हमारे पास असलम इनामदार है, उनके होने से मेरा भी आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ होता है। हरियाणा के साथ अच्छा मैच होगा, क्योंकि मनप्रीत भाई मैच के दौरान भी बहुत जोश दिखाते हैं।”

PKL ने मेरी जिंदगी बदल दी – असलम इनामदार

असलम इनामदार ने कहा, “PKL ने मेरी जिंदगी बदल दी, जिसका मुझे हमेशा आभार रहेगा। मैंने स्कूल के दिनों से फटे कपड़ों में कबड्डी खेलनी शुरू की थी, लेकिन पीकेएल में आने के बाद जिंदगी बदल गई है। नाम, फेम, पैसा, सब मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इज्जत कि मुझे अपने माता-पिता का नाम ऊंचा करना है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मां के लिए मैं लाइफ में जीत गया हूं। मैं एशियन गेम्स खेला, अपनी टीम को चैंपियन बनाया, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी रहा, लेकिन मेरी मां के लिए आज मेरी जीत हुई है। मां सबसे बड़ी योद्धा होती है और यही बोलूंगा कि मां के लिए मैं जीत गया हूं।”

मेरा स्टूडेंट है शिवम पटारे – असलम इनामदार

शिवम पटारे की जबरदस्त फॉर्म पर बात करते हुए असलम इनामदार ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि शिवम पटारे मेरा स्टूडेंट रहा है। हम एक ही गांव से आते हैं और घर लगभग 10 मीटर की दूरी पर है। शिवम बहुत अच्छा कर रहा है, तीन सीजन हो चुके हैं। मेरी नजर में उसने पिछले सीजन फाइनल में हरियाणा को चैंपियन बनाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाया था। वो बहुत दिमाग से रेड करता है, लेकिन आज हमारे डिफेंस ने भी अच्छा करके दिखाया है।”

असलम इनामदार ने स्टुवर्ट सिंह के शानदार प्रदर्शन पर कहा, “यंग प्लेयर टीम में आता है तो उसे मौके की जरूरत होती है। स्टुवर्ट तीन साल मेरे साथ युवा पलटन में खेला, हम उन्हें पिछले सीजन ले नहीं पाए थे, क्योंकि ऑक्शन में उनका प्राइस ज्यादा बढ़ गया था। वो यू मुम्बा में चले गए, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हमने उन्हें इसलिए अपने साथ जोड़ा क्योंकि मैं उनके खेल के बारे में बहुत कुछ जानता था, कैम्प में भी जल्दी से उसकी कैच नहीं होती थी।”

मुझे विशाल पर गुस्सा आया – अजय ठाकुर

अजय ठाकुर ने विशाल भारद्वाज के प्रदर्शन को लेकर कहा, “विशाल बहुट अच्छा खेले, लेकिन मुझे उनके ऊपर गुस्सा भी आया क्योंकि उन्होंने कुछ एडवांस टैकल भी किए। मुझे लगा इतना सीनियर खिलाड़ी होकर विशाल ऐसी गलतियां कैसे कर सकते हैं। उन्होंने अहम-अहम मौकों पर टैकल किया।”

इसके अलावा कोच अजय ठाकुर ने स्टुवर्ट सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा, “स्टुवर्ट सिंह इसलिए अच्छा खेल पाए, क्योंकि वो बहुत मेहनत करके आ रहे हैं। मैं रात को 10-11 बजे जिम में जाता हूं तो वो मुझे वहीं मिलता है। वो अपनी फिटनेस पर बहुत काम करता है। उसे कोई मलाल नहीं कि उसे 14 प्लेयर्स में जगह नहीं मिली। हमेशा चिल रहता है और अपने मौके का इंतजार करते हैं।”

मुझे बीपी की गोली खानी पड़ गई – अजय ठाकुर

अजय ठाकुर ने कहा, “मैच से पहले और उसके बाद भी मेरे ऊपर इतना दबाव था कि मुझे हाफ-टाइम के समय बीपी की गोली खानी पड़ी। मैं पहले ही कह रहा था कि यू मुम्बा के खिलाफ मैच में प्रेशर रहेगा, क्योंकि मुझे टीम से नहीं, लेकिन सुनील बहुत सब्र से काम लेता है। जब असलम कोर्ट पर रहते हैं तो मैं टेंशन फ्री रहता हूं, लेकिन ये आज काफी समय आउट ऑफ कोर्ट रहे।”

सुपर टैकल की वजह से हारे – सुनील कुमार

सुनील कुमार ने यू मुम्बा की हार पर कहा, “मैच की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जब हमारे रेडर्स के सुपर-टैकल होने शुरू हुए तो मैच उनकी साइड चला गया। सुपर-टैकल के कारण 8-9 पॉइंट्स की लीड हो चुकी थी। उनका डिफेंस बहुत अच्छा खेला और सुपर टैकल की वजह से ही हम मैच हार गए।”

अजीत चौहान की चोट पर अपडेट

अजीत चौहान की चोट पर यू मुम्बा के कोच अनिल छपराना ने अपडेट देते हुए कहा कि वो शायद इसी लेग में वापस आ जाएं। उन्होंने कहा कि कोशिश पूरी है कि अजीत बहुत जल्दी वापसी कर लें।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.