Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

रोहित शर्मा के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 2, 2026 at 11:37 PM
Modified at :September 2, 2026 at 11:57 PM
रोहित शर्मा के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

(Courtesy : Getty Images)

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब लगभग एक साल का समय बचा है, जिसके लिए टीम इंडिया अपनी कोर टीम तैयार करने में लगी हुई है। इस तैयारी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, कि वे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या नहीं!

हालांकि, इस डिबेट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है वह आगामी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जुलाई महीने में लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच से पहले भी यह रिपोर्ट आई थी कि रोहित उस मुकाबले के बाद संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब हाल ही में यह खबर आई है कि बीसीसीआई जल्द ही एक रिव्यू मीटिंग करने वाली है। इस दौरान हाल के महीनों में भारत का विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन, कई खिलाड़ियों का चोटिल होना सहित उम्रदराज खिलाड़ियों के वनडे क्रिकेट के भविष्य पर भी चर्चा की जा सकती है।

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेल पाएंगे रोहित शर्मा?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
List of records broken by Rohit Sharma after his 138 at Lord’s in 3rd ENG vs IND ODI
Rohit Sharma (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इसका फैसला बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में होगी। इस बैठक में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेड वीसीएस लक्ष्मण भी हिस्सा लेंगे।

यह भी खबर आ रही है कि उस दिन ही आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों पर भी चर्चा होगी। इन खिलाड़ियों को निखारने के लिए उन पर हर तरह का ध्यान दिया जाएगा, ताकि वह मैच के लिए फिट रह सकें। इसके साथ ही उन्हें किस तरह से अलग-अलग मैचों में मौका दिया जाए, इस पर भी चर्चा की जा सकती है।

ऐसे में रोहित शर्मा पर सभी की नजरें ज्यादा टिकी होंगी कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें अपनी आगे की योजनाओं का हिस्सा बनाती है या नहीं! वैसे तो वह जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उससे वह टीम में बने रहने के हकदार जरूर हैं, लेकिन उम्र के चलते यह मामला थोड़ा पेचीदा हो गया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.