Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ENG vs IND के दूसरे टी20 में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 4, 2026 at 7:43 PM
Modified at :July 6, 2026 at 11:30 PM
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ENG vs IND के दूसरे टी20 में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करके सचिन तेंदुलकर का 37 सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय क्रिकेट में 37 साल बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बदल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से ठीक पहले जैसे ही तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप थमाई, वैसे ही उनका नाम क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अब वह भारत के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। लगभग चार दशक तक यह उपलब्धि कायम रही, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट को नया सबसे युवा डेब्यूटेंट मिल गया है।

आईपीएल 2026 और इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद मिला मौका

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Why is Vaibhav Sooryavanshi not playing ENG vs IND 1st T20I in Chester-le-Street?
Vaibhav Sooryavanshi (Credits: BCCI)

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से 776 रन बनाकर और ऑरेंज कैप हासिल करके क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली। श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में भी उन्होंने फाइनल मैच में 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता।

इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया। हालांकि, आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्लेइंग XI से बाहर रहने के बाद मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया और वह अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच से रिकॉर्ड बुक का हिस्सा बन गए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई सूर्यवंशी के चयन की वजह

टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि भारत ने टीम में केवल एक बदलाव किया है और संजू सैमसन की जगह सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। अय्यर के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में युवा बल्लेबाज ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके बाद वह इस अवसर के पूरी तरह हकदार थे।

उन्होंने यह भी कहा कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनका निडर स्वभाव है। वह दबाव में भी अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखते हैं और यही बात उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी (T20I): 15 साल 99 दिन बनाम इंग्लैंड, 2026)
  • सचिन तेंदुलकर (टेस्ट): 16 साल 205 दिन बनाम पाकिस्तान, 1989
  • पीयूष चावला (टेस्ट): 17 साल 75 दिन बनाम इंग्लैंड, 2006
  • लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (टेस्ट): 17 साल 118 दिन बनाम वेस्टइंडीज, 1983
  • पार्थिव पटेल (टेस्ट): 17 साल 152 दिन बनाम इंग्लैंड, 2002

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.