Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने दिलीप ट्रॉफी 2026 में किया है कैसा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 8, 2026 at 11:09 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 9, 2026 at 2:46 PM (GMT+5:30)
वैभव सूर्यवंशी ने दिलीप ट्रॉफी 2026 में किया है कैसा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

(Courtesy : BCCI)

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेल रही है।

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। इस छोटे टूर्नामेंट में अब तक उनका सफर अलग तरह का ही रहा है।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बल्ले से उनका योगदान सीमित रहा, लेकिन इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। फिर फाइनल में भी वैभव ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिसके चलते उनकी टीम 708/10 का स्कोर बनाने में कामयाब हुई।

हालांकि, विपक्षी टीम के 336 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद ईस्ट जोन ने चौथे दिन बल्लेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान दो विकेट जल्दी गिर जाने के चलते वैभव सूर्यवंशी की पारी भी समाप्त हो गई है। अब आइए जानते हैं, दिलीप ट्रॉफी 2026 में सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहा है।

क्वार्टरफाइनल: ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन – 8 रन और 2/11

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में भी यह टीम 146 रन ही बना सकी, जिसके चलते ईस्ट जोन ने एक पारी और 210 रनों से जीत हासिल की।

पहली पारी

इस मुकाबले में ईस्ट जोन की पारी में वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। नॉर्थ ईस्ट जोन बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उनका विकेट लिया।

नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी के दौरान वैभव ने गेंदबाजी नहीं की, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में बिश्वोरजीत कोंथौजम का कैच जरूर पकड़ा।

दूसरी पारी

फॉलो-ऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में वैभव को गेंदबाजी का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। किशन लिंगदोह 25 रन और इमलीवती लेमतुर 4 रन बनाकर उनकी गेंद पर कैच आउट हुए।

सेमीफाइनल: ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन – 92 रन और 40 रन

Top 5 youngest half-centurions for India in international cricket ft. Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi (Photo by Maynard Manyowa/News Images/NurPhoto via Getty Images)

क्वार्टरफाइनल में गेंद से योगदान देने के बाद वैभव की नजर सेमीफाइनल में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने पर थी। उन्हें सेंट्रल जोन के खिलाफ इसका मौका भी मिला और उन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में टीम के लिए जरूरी रन बनाए। अंत में ईस्ट जोन ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

पहली पारी

इस मुकाबले में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए। इसके जवाब में वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने ईस्ट जोन के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़ दिए।

इस साझेदारी के दौरान वैभव ने 81 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हालांकि, शतक से सिर्फ 8 रन दूर रहते हुए हर्ष दुबे ने उनकी पारी समाप्त कर दी।

दूसरी पारी

158 के स्कोर पर सेंट्रल जोन की दूसरी पारी खत्म होने के बाद ईस्ट जोन के सामने 159 रन का लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालाँकि, यश ठाकुर ने उन्हें रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। उस समय ईस्ट जोन का स्कोर 61 रन था और बाद में टीम ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया।

फाइनल: ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन – 44 रन और YTB

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद ईस्ट जोन फाइनल में साउथ जोन के सामने है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए हैं।

पहली पारी

ईस्ट जोन के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव ने इस बार भी तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े।

हालांकि, टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचते ही उनकी पारी भी समाप्त हो गई। उन्हें चामा मिलिंद ने आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वैभव ने साउथ जोन की पारी में गेंदबाजी भी की। उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 10 रन दिए, लेकिन इस बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

दूसरी पारी

फाइनल मुकाबले में 709 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर को पीछे छोड़ने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की 336 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते 372 रनों की बड़ी लीड के साथ वैभव की टीम का खिताब जीतना लगभग तय है।

इस मुकाबले की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से मात्र 8 रन बनाकर त्रिपुराना विजय की गेंद पर एन जगदीशन के द्वारा स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे।

दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का अब तक का प्रदर्शन

दिलीप ट्रॉफी 2026 में क्वार्टरफाइनल से फाइनल की दूसरी पारी तक वैभव ने 5 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कुल 192 रन बनाए, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 92 रन। इस टूर्नामेंट में उनकी पारियां क्रमशः 8, 92, 40, 44 और 8 रनों की रही हैं।

इसके अलावा वैभव ने गेंदबाजी में भी अब तक 2 विकेट लिए हैं। ये दोनों ही विकेट उन्हें क्वार्टरफाइनल में मिले थे। हालांकि, फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की गेंदबाजी की दूसरी पारी अभी बाकी है, इसलिए दिलीप ट्रॉफी 2026 में उनके गेंदबाजी के अंतिम आंकड़े मुकाबला पूरा होने के बाद ही सामने आएंगे, जबकि उनकी बल्लेबाजी के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.