Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर कही बड़ी बात, रिटायरमेंट की बातों पर भी दिया करारा जबाव

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 15, 2026 at 6:09 PM
Modified at :May 15, 2026 at 6:09 PM
विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर दिया बड़ा बयान? रिटायरमेंट की बातों पर भी दिया करारा जबाव

विराट कोहली इस समय सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं।

विराट कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी-खुशी टी20 फॉर्मेट से रिटायर हो गए थे। मगर 12 मई 2025 की वह तारीख, जिसे ‘किंग कोहली’ के फैंस कभी नहीं भुला पाएंगे, क्योंकि इसी तारीख को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था।

विराट पहले भी कह चुके हैं कि तीनों फॉर्मेट में से उन्हें टेस्ट फॉर्मेट खेलना सबसे अधिक प्रिय है। फिर भी अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले ने सबको हैरान कर दिया था। अब आखिरकार विराट ने खुद इस सबसे बड़े सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, आईपीएल 2026 सीजन के दौरान वह RCB पॉडकास्ट पर नजर आए। यहां उनसे सवाल पूछा गया कि उन्होंने आखिर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा क्यों कहा और वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं?

विराट कोहली ने क्यों लिया टेस्ट से संन्यास?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
IND vs NZ: Virat Kohli’s record in ODI series decider
Virat Kohli. (Photo by Ayush Kumar/Getty Images)

विराट कोहली की आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। 2024-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए थे और औसत 23.75 का रहा, जिसे बहुत खराब माना जाता है। कोहली ने साफ शब्दों में कहा कि जहां उन्हें यह महसूस करवाया जाए कि उन्हें अपनी काबिलियत साबित करनी होगी, वे वहां रहना पसंद नहीं करेंगे।

विराट ने कहा, “मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मुझे लगता है कि मैं जिस वातावरण में हूं और मैं उसमें कुछ महत्वपूर्ण योगदान दे सकता हूं और आसपास के लोगों को भी ऐसा ही लगे, तो मैं वहां जरूर रहूंगा। लेकिन मुझे ऐसा अहसास करवाया जाए कि मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी होगी, तो मैं उस जगह पर रहना पसंद नहीं करूंगा।”

विराट ने अपने 123 मैचों के ऐतिहासिक टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए। कोहली टेस्ट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनके रेड बॉल क्रिकेट में उनके नाम 30 शतक भी हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्या है प्लान?

केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरा क्रिकेट जगत यह जानने को बेताब है कि विराट कोहली 2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। आपको बता दें कि 2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के सवाल पर विराट कोहली ने कहा, “ये 27 की बातें, अब साल 2026 का मध्य आ चुका है। मुझसे कई बार पूछा जा चुका है कि क्या मैं 2027 के वर्ल्ड कप में खेलूंगा? मैं अपना घर छोड़कर क्यों जाऊंगा, इस बात को यहीं खत्म करिए। हां, मैं खेल रहा हूं, मैं क्रिकेट खेलते रहना चाहता हूं। मैं खेलना जारी रखना चाहता हूं और वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलना एक खास अनुभव है।”

टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली ने अब तक टीम इंडिया के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं, जिनमे वो 14797 रन बना चुके हैं। विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं, उनके नाम अभी 54 शतक हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.