Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: Virat Kohli ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 22, 2024 at 9:43 PM
Modified at :May 22, 2024 at 9:43 PM
IPL 2024: Virat Kohli ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli ने आईपीएल में एक अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच (RR vs RCB) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है।

बता दें कि, आरसीबी के अनुभवी विराट कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप होल्डर हैं। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आईपीएल 2024 में अब तक 15 मैचों में 154.70 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। वह इस सीजन 38 छक्के और 62 चौके भी लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास भी रच दिया है।

आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने आईपीएल में 8000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 255 मैचों की 244वीं पारी में यह कारनामा किया। अब वह आईपीएल में 8000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। यह भी बता दें कि, आईपीएल में उनके अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने 7000 रन भी नहीं बनाए हैं।

ऐसा रहा है विराट कोहली का अब तक का आईपीएल करियर:

विराट कोहली ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं। वह आईपीएल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी एक टीम से 250 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इसी सीजन आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल की थी।

कोहली ने आईपीएल में 252 मैचों की 244 पारियों में 38.67 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 55 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल में उनके बल्ले से 272 छक्के और 705 चौके भी निकले हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.