Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Virat Kohli कब लेंगे रिटायरमेंट? IPL 2024 के बीच स्टार खिलाड़ी ने अपने भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 16, 2024 at 6:54 PM
Modified at :May 16, 2024 at 6:54 PM
Virat Kohli कब लेंगे रिटायरमेंट? IPL 2024 के बीच स्टार खिलाड़ी ने अपने भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा

RCB के एक कार्यक्रम में विराट कोहली ने अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर कुछ बड़े संकेत दिए हैं।

हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) में RCB के एक कार्यक्रम में अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर कुछ बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर भी हल्के संकेत दिए। हालांकि, वह इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में चल रहे हैं। वह वर्तमान समय मे आईपीएल खेल रहे हैं और IPL 2024 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कोहली को इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है।

हर खिलाड़ी के करियर की होती है अंतिम तारीख: Virat Kohli

35 वर्षीय दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने बेहतरीन फिटनेस और बड़े स्तर पर लगातार रन बनाने की क्षमता से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में, अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बातचीत में कोहली ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वह जानते हैं कि क्रिकेट करियर के समाप्त होने की एक तारीख जरूर आती है।

कोहली ने RCB के कार्यक्रम में कहा: “खिलाड़ियों के रूप में, हमारे करियर की एक अंतिम तारीख जरूर होती है। मैं बस पीछे की ओर काम कर रहा हूं।”

बता दें कि, विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक 113 टेस्ट, 292 एकदिवसीय और 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें 80 अंतर्राष्ट्रीय शतकों के साथ 26,000 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

क्या होगा, ये सोचकर अपना करियर खत्म नहीं करना चाहते विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा कि जब भी वह क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो अपने अगले कदम पर फैसला लेने से पहले कुछ समय आराम करेंगे। कोहली वर्तमान समय में IPL 2024 में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट के अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 155.16 की स्ट्राइक रेट और 66.10 की औसत के साथ 661 रन बनाए हैं।

कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा: “मैं यह सोचकर अपना करियर खत्म नहीं करना चाहता कि अगर मैंने उस खास दिन ऐसा किया होता तो क्या होता। मैं हमेशा ऐसा ही चलता नहीं रह सकता। यह बस कोई भी अधूरा काम न छोड़ने और बाद में कोई पछतावा न होने के को लेकर है, मुझे पूरा यकीन है कि मुझे (पछतावा) नहीं होगा।”

उन्होंने अपने फैंस से एक और वादा किया: “एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा। आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे, इसलिए जब तक मैं खेलूंगा तब तक मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।”

विराट कोहली अगली बार वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। यह उनका छठा टी20 विश्व कप टूर्नामेंट होगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में वह 1141 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन वह इन आंकड़ों में इजाफा करेंगे। बता दें कि, भारत को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान यूएसए भी शामिल है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.