Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

विराट कोहली के नए टैटू का क्या है मतलब? जानिए पूरी कहानी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 31, 2026 at 10:10 PM
Modified at :August 31, 2026 at 10:18 PM
विराट कोहली के नए टैटू का क्या है मतलब? जानिए पूरी कहानी

विराट कोहली की रिपल डिजाइन टैटू बनवाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नए टैटू ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। बाएं हाथ पर बने इस नए डिजाइन की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस टैटू का मतलब क्या है और विराट ने इसे क्यों बनवाया है।

दरअसल, कोहली का यह नया टैटू उनके बाएं हाथ पर चल रहे बड़े टैटू स्लीव प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह लेटेस्ट डिजाइन बाइसेप के आसपास नजर आ रहा है और इसमें पानी की सतह पर एक बूंद गिरने के बाद बनने वाली लहरों यानी रिपल्स जैसा पैटर्न दिखाई देता है। टैटू आर्टिस्ट एलन एफ. गोइस ने विराट की टैटू बनवाते हुए तस्वीरें साझा की हैं।

विराट कोहली के नए टैटू में क्या बना है?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
What is Virat Kohli’s record at Lord’s in ODIs?
Virat Kohli (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

नए टैटू में गोलाकार और घुमावदार रेखाओं का डिजाइन है, जो देखने में पानी में बनने वाली लहरों जैसा लगता है। यह डिजाइन विराट के बाएं हाथ पर पहले से मौजूद टैटू के बीच जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्लीव पर अब तक 5 सेशन हो चुके हैं, लेकिन इसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

बता दें कि, रिपल डिजाइन को आम तौर पर एक छोटी सी घटना से पैदा होने वाले बड़े प्रभाव से जोड़ा जाता है। पानी में एक बूंद गिरने के बाद जिस तरह उसकी लहरें दूर तक फैलती हैं, उसी तरह एक छोटी शुरुआत का असर आगे तक पहुंच सकता है।

हालांकि, विराट कोहली ने खुद इस नए टैटू का वास्तविक अर्थ सार्वजनिक नहीं किया है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी खास संदेश को फिलहाल आधिकारिक नहीं माना जा सकता।

पहले से चल रहा है टैटू स्लीव प्रोजेक्ट

यह विराट का कोई अलग और अकेला टैटू नहीं है। 2026 की शुरुआत में उन्होंने अपने बाएं हाथ पर मौजूद पुराने टैटू को नए डिजाइन के साथ जोड़ने का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें पुराने शिव से प्रेरित आर्मबैंड को दोबारा उभारने के साथ डॉटवर्क मंडला, कमल और पेनी जैसे डिजाइन भी शामिल किए गए हैं।

टैटू स्टूडियो के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट का उद्देश्य पुराने टैटू को मिटाना नहीं, बल्कि उन्हें दोबारा निखारकर एक ऐसी स्लीव तैयार करना है जो विराट की जिंदगी और उनके बदलाव को दर्शाए। इस काम को जानबूझकर अधूरा रखा गया है, ताकि भविष्य में विराट की जिंदगी के नए पड़ावों के साथ इसमें और डिजाइन जोड़े जा सकें।

इसलिए विराट कोहली के नए रिपल टैटू का सटीक निजी अर्थ अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल इतना जरूर स्पष्ट है कि यह उनके लगातार विकसित हो रहे बाएं हाथ के टैटू स्लीव प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसी वजह से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.