Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: वाइजैग से हो सकता है प्रो कबड्डी 2025 के काफिले का आगाज, फैंस कर रहे हैं लंबे समय से इंतजार

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :July 26, 2025 at 5:04 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 26, 2025 at 5:04 PM (GMT+5:30)
PKL 12: वाइजैग से हो सकता है प्रो कबड्डी 2025 के काफिले का आगाज

PKL 12 के शुरुआत में अब 40 दिनों से भी कम का समय बचा है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इस बार शुक्रवार, 29 अगस्त से टूर्नामेंट शुरू होगा।। पीकेएल का आयोजन इस बार सिर्फ चार शहरों में होने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार हैदराबाद को शायद टूर्नामेंट की मेजबानी ना मिले। इसके पीछे का बड़ा कारण ये है कि इस बार वाइजैग में पीकेएल का आयोजन करने की बात चल रही है और खबरों के मुताबिक इस सीजन के पहले लेग का आयोजन भी वाइजैग में ही हो सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दरअसल विशाखापट्टनम को भी तेलुगु टाइटंस के होम ग्राउंड के तौर पर देखा जाता है। इसी वजह से इस बार हैदराबाद में टूर्नामेंट का आयोजन ना कराकर वाइजैग में कराने का फैसला किया जा सकता है। द हिंदु के साथ एक इंटरव्यू के दौरान तेलुगु टाइटंस के सीईओ त्रिनाध रेड्डी ने इसको लेकर कहा “हैदराबाद और वाइजैग दोनों ही हमारे होम ग्राउंड हैं।

हालांकि 2018 के बाद से ही वाइजैग में पीकेएल का आयोजन नहीं हुआ है। इसी वजह से इस बार हम यहां पर मैचों का आयोजन कराना चाहते थे। दोनों ही तेलुगु राज्य से हमें काफी टीआरपी मिलती है। पोर्ट इंडोर स्टेडियम में पीकेएल के मुकाबले खेले जाएंगे।“

कुल चार शहरों में हो सकता है PKL 12 का आयोजन-

आपको बता दें कि पीकेएल के 12वें सीजन का आयोजन जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में होने की संभावना है। प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। जैसा की आप जानते ही होंगे पिछले सीजन में टूर्नामेंट को तीन लेग में बांटा गया था, जिसके चलते हैदराबाद, नोएडा और पुणे में अलग-अलग लेग में मैच आयोजित हुए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी अलग-अलग शहरों में मैच कराए जाएंगे।

अगर वाइजैग में ओपनिंग लेग का आयोजन होता है, तो ऐसा लगातार दूसरी बार होगा जब एक तेलुगु राज्य पहले चरण की मेजबानी करेगा। जैसा कि आप जानते ही होंगे पीकेएल सीजन 11 के पहले लेग का आयोजन, हैदराबाद में हुआ था।

तो चलिए यहां हम आपको उन शहरों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने प्रत्येक सीजन के पहले मैच की मेजबानी की है।

सभी शहरों की लिस्ट जहां हर सीजन के पहले मैच का हुआ है आयोजन-

  • पीकेएल 1- मुंबई
  • पीकेएल 2- मुंबई
  • पीकेएल 3- वाइजैग
  • पीकेएल 4- मुंबई
  • पीकेएल 5- हैदराबाद
  • पीकेएल 6- चेन्नई
  • पीकेएल 7- हैदराबाद
  • पीकेएल 8- बेंगलुरु
  • पीकेएल 9- बेंगलुरु
  • पीकेएल 10- अहमदाबाद
  • पीकेएल 11- हैदराबाद

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बुधवार को घोषणा की कि पीकेएल 12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

पीकेएल 12 के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि पिछले सीज़न की तरह इस बार भी लीग का आयोजन तीन से चार स्थानों पर किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.