Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Backlash 2024 कब और कहां होगा?

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 24, 2024 at 1:57 PM
Modified at :April 24, 2024 at 1:57 PM
WWE Backlash 2024 कब और कहां होगा?

इस साल बैकलैश काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है।

बैकलैश (Backlash) 1999 से WWE द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक पे-पर-व्यू है। ये पे-पर-व्यू आमतौर पर रेसलमेनिया के ठीक बाद होता है, जिसमें कई रीमैच बुक किए जाते हैं। बता दें WWE ने अब तक कुल अठारह बैकलैश पे-पर-व्यू की मेजबानी की है और इस साल का बैकलैश (Backlash 2024) 19वां संस्करण है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर आयोजित होने वाला तीसरा और यूरोप में पहला पे-पर-व्यू है। WWE बैकलैश 2024 कब और कहां आयोजित किया जा रहा है, इसके अलावा शो के टेलिकास्ट और टाइमिंग डिटेल्स से जुड़ी सारी जानकारी यहां दी गई है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कब और कहां होगा Backlash 2024?

WWE बैकलैश 2024 WWE का आगामी पे-पर-व्यू है, जो 04 मई, 2024 (शनिवार) को फ्रांस के ल्योन-डेसीन में LADLC एरिना में होने वाला है। यह इवेंट फ्रांस में स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे EST पर शुरू होगा। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में WWE प्रशंसक 4 मई, 2024 को दोपहर 12.30 बजे से पीकॉक और WWE नेटवर्क पर इस शो को लाइव देख सकते हैं।

भारत में Backlash 2024 कब और कहां देखें?

WWE बैकलैश 2024 का प्रसारण भारत में 04 मई 2024, शनिवार रात किया जाएगा। किक-ऑफ शो भारतीय समयानुसार रात 9.00 बजे शुरू होगा और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी और सोनी लिव) और WWE के सोशल मीडिया हैंडल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

किक-ऑफ के बाद बैकलैश, भारतीय समयानुसार रात 10.00 बजे शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं तो आप इस इवेंट को WWE नेटवर्क- सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। WWE बैकलैश को जियो टीवी, टाटा स्काई और एयरटेल टीवी पर भी मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके अलावा इस शो को सोनी टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री, सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर तमिल और तेलुगु कमेंट्री में भी प्रसारित किया जाएगा।

Backlash 2024 मैच कार्ड

  • अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच- कोडी रोड्स (चैंपियन) बनाम एजे स्टाइल्स
  • वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच- डेमियन प्रीस्ट (चैंपियन) बनाम जे उसो

बैकलैश से पहले होगा स्मैकडाउन का आयोजन

WWE बैकलैश 2024 से एक दिन पहले 3 मई, 2024 शुक्रवार को पहली बार फ्रांस में स्मैकडाउन के एपिसोड का आयोजन होगा। बता दें यह फ्रांस में आयोजित होने वाला पहला स्मैकडाउन होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.