Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

कब और कहां होगा WWE Clash at the Castle 2024?

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :June 12, 2024 at 10:29 PM
Modified at :June 12, 2024 at 10:29 PM
कब और कहां होगा WWE Clash at the Castle 2024?

(Courtesy : WWE)

कई धमाकेदार मैच इस इवेंट में देखने को मिलेंगे।

WWE का अगला पे-पर-व्यू इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) होगा, जिसका आयोजन 15 जून को स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होगा। कंपनी ने इस इवेंट के लिए 5 मैच बुक किए हैं और ये सभी चैंपियनशिप मुकाबले होने वाले हैं। चूंकि इवेंट स्कॉटलैंड में होगा, इसलिए इसी देश के कई रेसलर्स को मैच कार्ड में रखा गया है।

तो आइए इस आर्टिकल में Clash at the Caslte 2024 के फुल मैच कार्ड, तारीख, लाइव टेलीकास्ट और टाइमिंग डिटेल्स के ऊपर एक नजर डालते हैं।

Clash at the Castle 2024 मैच कार्ड:

  • WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच- बियांका बेलेयर और जेड कारगिल (चैंपियन) बनाम अल्बा फेयर और इस्ला डॉन बनाम शायना बैजलर और जोए स्टार्क
  • इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच- सैमी जेन (चैंपियन) बनाम चैड गेबल
  • WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच- बेली (चैंपियन) बनाम पाइपर निवेन
  • वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच- डेमियन प्रीस्ट (चैंपियन) बनाम ड्रू मैकइंटायर (जजमेंट डे रिंगसाइड से प्रतिबंधित रहेगी)
  • अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप “आई क्विट मैच” – कोडी रोड्स (चैंपियन) बनाम एजे स्टाइल्स
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कब और कहां होगा Clash at the Castle 2024?

क्लैश एट द कैसल, WWE का आगामी पे-पर-व्यू है, जो 15 जून, 2024 (शनिवार) को स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने वाला है। यह इवेंट स्कॉटलैंड में स्थानीय समयानुसार रात 7:00 बजे से शुरू होगा।

भारत में Clash at the Castle 2024 कब और कहां देखें?

WWE क्लैश एट द कैसल 2024 का प्रसारण भारत में 15 जून 2024, शनिवार रात किया जाएगा। भारतीय फैंस इस इवेंट को, स्थानीय समयानुसार रात 11:30 बजे से देख सकते हैं। बता दें आप इस इवेंट को सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं तो आप इस इवेंट को WWE नेटवर्क- सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। WWE क्लैश एट द कैसल को जियो टीवी, टाटा स्काई और एयरटेल टीवी पर भी मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके अलावा इस शो को सोनी टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री, सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर तमिल और तेलुगु कमेंट्री में भी प्रसारित किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.