Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Hall of Fame 2024 की तारीख और समय

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 1, 2024 at 4:12 PM
Modified at :April 1, 2024 at 4:12 PM
WWE Hall of Fame 2024 की तारीख और समय

इस बार हॉल ऑफ फेम में कई दिग्गज सितारों को शामिल किया गया है।

WWE हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) प्रोफेशनल रेसलर्स और हस्तियों का सम्मान करना है, ये अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जिन्होंने इस कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। WWE 1993 से दिग्गज सितारों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करके उनका सम्मान कर रहा है। जैसा की आप जानते होंगे WWE का ये सम्मान समारोह, उनके सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया से ठीक पहले होता है।

अब तक WWE हॉल ऑफ फेम में कुल 239 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें 127 व्यक्तिगत रूप से शामिल, 46 लीगेसी में शामिल, 18 ग्रुप में शामिल, 13 सेलिब्रिटी में शामिल और नौ वारियर अवार्ड में शामिल हैं। इस साल, WWE हॉल ऑफ फेम के 25वें संस्करण की मेजबानी करेगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको हॉल ऑफ फेम की तारीख और समय के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WWE हॉल ऑफ फेम 2024 की तारीख और भारत में शुरू होने का समय:

तारीखसमय
6 अप्रैल, 2024 (शनिवार)सुबह 7.30 बजे

WWE हॉल ऑफ फेम 2024 रेसलमेनिया 40 से ठीक पहले शुक्रवार की रात स्मैकडाउन के तुरंत बाद 5 अप्रैल, 2024 को वेल्स फार्गो सेंटर फिलाडेल्फिया, पेंसिलवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। भारत में, WWE हॉल ऑफ फेम 2024 का सीधा प्रसारण 6 अप्रैल को किया जाएगा। यानी की शनिवार सुबह होने वाले स्मैकडाउन एपिसोड के तुरंत बाद।

आप इस शो को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं, तो आप WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इसे सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर भी मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। आप इस शो को सोनी टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री में और सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी देख सकते हैं।

ये सितारे हैं WWE हॉल ऑफ फेम 2024 का हिस्सा

WWE ने इस साल के हॉल ऑफ फेम के लिए कुल पांच सदस्यों की घोषणा की है, जिसमें व्यक्तिगत कैटेगरी में तीन, ग्रुप कैटेगरी में एक टैग टीम और सेलिब्रिटी कैटेगरी में एक शामिल है।

व्यक्तिगत कैटेगरी

पॉल हेमैन (प्रो-रेसलिंग मैनेजर, पूर्व प्रमोटर और कार्यकारी)

बुल नाकानो (जापानी रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर)

थंडरबोल्ट पैटरसन (अमेरिकी रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर)

ग्रुप कैटेगरी

यू.एस. एक्सप्रेस- माइक रोटुंडा और बैरी विंडहैम (दो बार WWF वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन, 1983 से 1987 तक)

सेलिब्रिटी कैटेगरी

मुहम्मद अली (दिवंगत अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर और मुक्केबाज)।

हॉल ऑफ फेम को होस्ट कौन करेगा इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा मुहम्मद अली के जगह हॉल ऑफ फेम पुरस्कार किसे मिलेगा इस बात का भी अभी तक पता नहीं चला है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.