Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कब और कहां होगा?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 10, 2026 at 12:40 PM
Modified at :October 10, 2026 at 12:40 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कब और कहां होगा?

इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

एशियन गेम्स के रोमांच के बाद अब कबड्डी फैंस के लिए एक और अहम टूर्नामेंट शुरु होने वाला है। कुछ ही दिनों में कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने वाला है और इसके लिए भारतीय पुरुष टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट का भी ऐलान हो गया है। बता दें, इस लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी प्रोबेबल लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा कुछ अन्य बढ़िया खिलाड़ी जो एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जैसे – विजय मलिक, गगन गौड़ा, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, भवानी राजपूत इन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली है। इस सेलेक्शन को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है।

बता दें, ईरान और चाइनीज ताइपे जैसी मजबूत टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। शायद यही वजह है कि भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है, जिनका एशियन गेम्स में चयन नहीं हुआ था।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अगर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की बात करें तो जितने भी कॉमनवेल्थ देश हैं, वो इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे। मतलब ईरान की चुनौती नहीं होगी।

अगर हम बात करें तो एशिया से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शिरकत करेंगे। यूरोप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और स्कॉटलैंड की टीमें आएंगी। वहीं अफ्रीका से केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया और युगांडा की टीमें हिस्सा लेंगी। जबकि ओसियाना से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका महाद्वीप से कनाडा और साउथईस्ट एशिया से मलेशिया की टीम हिस्सा लेगी।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत कब और कहां होगी?

फैंस के मन में बड़ा सवाल यह है कि टूर्नामेंट का आयोजन कहां होगा और यह कब से खेला जाएगा। तो आइए हम आपको बताते हैं-

  • तारीख – 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
  • वेन्यू – वीर सावरकर स्टेडियम
  • जगह – अहमदाबाद, गुजरात

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.