Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: भारत में प्रो कबड्डी 2025 फ्री में कब, कहां और कैसे देखें?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 28, 2025 at 5:19 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 28, 2025 at 5:19 PM (GMT+5:30)
PKL 12: भारत में फ्री में कब, कहां और कैसे देखें?

PKL 12 का पहला मैच 29 अगस्त को खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन (PKL 12) अब बस शुरू होने ही वाला है। लीग में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, कबड्डी के मैट पर एक बार फिर रेडर्स और डिफेंडर्स की जबरदस्त टक्कर होगी। आठ पूर्व चैंपियन टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी। मगर फैंस कबड्डी का लाइव एक्शन कब और कहां देख सकते हैं, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सब जान लीजिए।

पीकेएल 12 डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, लेकिन इस बार कुछ नियम भी लाए गए हैं। लीग स्टेज में कुल 108 मैच खेले जाएंगे और लीग चरण में हर एक टीम को 18 मैच खेलने होंगे। वहीं पॉइंट्स टेबल में टॉप 8 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कहां खेले जाएंगे मैच?

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के मैच 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनके नाम वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली है। सीजन शुरू होने से कुछ ही दिन पहले पीकेएल के शेड्यूल में बदलाव गया था। दरअसल 11 और 12 अक्टूबर को जिन मैचों की मेजबानी चेन्नई करने वाला था, उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था। इसलिए अब दिल्ली लेग 11 अक्टूबर-23 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

वाइजैग के मैच राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। जयपुर लेग के मुकाबले सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम और चेन्नई लेग के मैच SDAT मल्टी-पर्पज इंडोर स्टेडियम में होने वाले हैं। वहीं दिल्ली लेग के सभी मैच त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले जाने हैं।

  • वाइजैग लेग: 29 अगस्त-11 सितंबर
  • जयपुर लेग: 12 सितंबर-28 सितंबर
  • चेन्नई लेग: 29 सितंबर-10 अक्टूबर
  • दिल्ली लेग: 11 अक्टूबर-23 अक्टूबर

PKL 12 में आए हैं कुछ नए नियम

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन एक नए फॉर्मेट के तहत खेला जाना है। लीग स्टेज में पिछले कुछ सीजनों में प्रत्येक टीम 22 मैच खेलती आई थी, लेकिन बारहवें सीजन में हर एक टीम लीग चरण में 18 मैच खेलेगी।

अब लीग मैच ड्रॉ नहीं होंगे क्योंकि स्कोर बराबर रहने की स्थिति में शूटआउट करवाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम पांच रेड करेगी। अगर शूटआउट के बाद भी स्कोर बराबर रहते हैं तो गोल्डन रेड अब लीग मैचों पर भी लागू होगा। इसमें टॉस जीतने वाली टीम को अंत में एक रेड दी जाती है, जिसमें वह स्कोर कर लेती है तो उसे जीत मिल जाएगी।

भारत में PKL 12 टीवी पर कहां देखें?

यदि आप भारत में PKL 12 के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो, इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप अपनी भाषा के अनुसार स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर अपने पसंदीदा मैचों को लाइव देख सकते हैं। प्रो कबड्डी 2025 का लाइव प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

भारत में PKL 12 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

यदि आप प्रो कबड्डी 2025 के मैचों को ऑनलाइन माध्यम से अपने फोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं, तो बता दें कि जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

आप अपने फोन या टैबलेट पर ऐप के जरिए और पीसी पर वेबसाइट के जरिए सभी मैचों का आनंद उठा सकते हें। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की भी आवश्यकता होगी, आप बिना सब्सक्रिप्शन के सिर्फ पांच मिनट फ्री में देख सकते हैं।

PKL 12 का आनंद फ्री में कहां और कैसे उठाएं?

अगर आप PKL 12 के सभी मैचों का अपडेट बिल्कुल फ्री में जानना चाहते हैं, तो आपके खेल नाउ के यूट्यूब चैनल में होने वाले स्ट्रीमिंग को जॉइन करना होगा। वहां पर आपको सभी मैचों के अपडेट बिल्कुल फ्री में मिल जाएंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.