Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

भारत में कब, कहां और कैसे देखें WWE Survivor Series: WarGames 2026?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 28, 2026 at 8:10 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 28, 2026 at 8:10 PM (GMT+5:30)
भारत में कब, कहां और कैसे देखें WWE Survivor Series: WarGames 2026?

(Courtesy : WWE)

WWE Survivor Series: WarGames 2026 भारत में 29 नवंबर की सुबह प्रसारित होगा।

WWE साल के अपने बड़े इवेंट्स में से एक Survivor Series: WarGames 2026 आयोजित करने जा रहा है। इस बार इवेंट में कई बड़े सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आएंगे। रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, एलए नाइट और रे मिस्टेरियो जैसे स्टार्स के मुकाबलों को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इसके अलावा द रॉक और जॉन सीना की मौजूदगी भी इस इवेंट को खास बनाने वाली है।

इस इवेंट का आयोजन अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित Daikin Park में होगा। अमेरिका में शनिवार, 28 नवंबर को होने वाला यह शो भारत में समय के अंतर के कारण रविवार सुबह प्रसारित होगा। ऐसे में भारतीय WWE फैंस को लाइव एक्शन देखने के लिए देर रात जागना होगा।

WWE Survivor Series: WarGames 2026 में कौन-कौन से मैच होंगे?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WWE ने इस इवेंट के लिए कई बड़े मुकाबलों की घोषणा की है। इस बार पुरुषों के WarGames मैच में द ब्लडलाइन का सामना द 946 से होगा। वहीं टीम USA और टीम मेक्सिको के बीच भी एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

द ब्लडलाइन की टीम में रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो, जैकब फाटू और सोलो सिकोआ शामिल हैं। वहीं द 946 की तरफ से रॉयस कीज, ब्रोंको नीमा, लुसियन प्राइस, कार्मेलो हेज और क्रूज मोंटाना मुकाबले में उतरेंगे।

इसके अलावा टीम USA में कोडी रोड्स, सीएम पंक, एलए नाइट, जेवॉन इवांस और सैथ रॉलिंस शामिल हैं। उनका सामना रे मिस्टेरियो की कप्तानी वाली टीम मेक्सिको से होगा, जिसमें पेंटा, रे फेनिक्स, ड्रैगन ली और एल ग्रांडे अमेरिकानो भी शामिल हैं।

वहीं, वीमेंस WarGames मैच में चार्लोट फ्लेयर, स्टेफनी वैकर, एलेक्सा ब्लिस, टाटम पैक्सली और बेली की टीम का सामना जेसि जेने, फॉलन हेनली, लेनी रीड, जेड कार्गिल और मिचिन से होगा। इसके अलावा बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच वीमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाला मुकाबला भी इस इवेंट का हिस्सा होगा।

भारत में WWE Survivor Series: WarGames 2026 कब टेलीकास्ट होगा?

WWE Survivor Series: WarGames 2026 का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को ह्यूस्टन, टेक्सास के Daikin Park में होगा।

बता दें, भारत में यह इवेंट रविवार, 29 नवंबर को सुबह 03:30 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं इवेंट से पहले होने वाला किकऑफ शो WWE के आधिकारिक YouTube चैनल पर उपलब्ध होगा।

भारत में WWE Survivor Series: WarGames 2026 कहां देखें?

भारतीय दर्शक WWE Survivor Series: WarGames 2026 को Netflix पर रविवार सुबह 03:30 बजे से लाइव देख सकते हैं। भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय देशों में WWE के इस प्रीमियम लाइव इवेंट की स्ट्रीमिंग Netflix पर उपलब्ध होगी। हालांकि, फैंस को लाइव इवेंट देखने के लिए इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.