Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कब, कहां और कैसे लाइव देखें कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026? जानिए पूरी डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 22, 2026 at 9:38 PM
Modified at :October 22, 2026 at 9:38 PM
कब, कहां और कैसे लाइव देखें कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026? जानिए पूरी डिटेल्स

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में 13 पुरुष और 10 महिला देश हिस्सा ले रहे हैं।

भारत में पहली बार कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग की टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। यहां हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर आ रहीं भारत की दोनों वर्ग की टीमें घरेलू मैदान पर अपना दम दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी और खिताबी मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे। ऐसे में जो फैंस स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पाएंगे, उनके लिए भी मुकाबलों को देखने के विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मैच भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब और कहां होगा कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 31 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 62 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पुरुष वर्ग के 39 और महिला वर्ग के 23 मैच शामिल होंगे। दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले 30 अक्टूबर को आयोजित होंगे, जबकि फाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मैच टीवी पर लाइव कहां देखें?

भारत में कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले फैंस Star Sports के अलग-अलग चैनलों पर मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

जो फैंस मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मुकाबले लाइव देखना चाहते हैं, वे जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन मुकाबले देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है। बिना वैध सब्सक्रिप्शन के लाइव स्ट्रीम उपलब्ध नहीं होगी।

इसके अलावा, फैंस Khel Now TV के YouTube चैनल पर भारतीय टीम के मैचों से जुड़े अपडेट फ्री में भी देख सकते हैं। ध्यान रहे कि ये अपडेट लाइव मैच स्ट्रीमिंग की तरह नहीं होंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.