Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला? जानिए अर्जेंटीना vs स्पेन मैच का लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 19, 2026 at 6:04 PM
Modified at :July 20, 2026 at 4:19 AM
भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला? जानिए अर्जेंटीना vs स्पेन मैच का लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 20 जुलाई को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक और अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लगभग एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट के बाद सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें इंटरनेशनल फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।

कनाडा, मैक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल के बाद अब टूर्नामेंट अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच चुका है।

इस फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा।

भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारतीय फुटबॉल फैंस डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के जरिए अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का बिल्कुल फ्री में लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत सरकार के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सिग्नल्स (मैंडेटरी शेयरिंग विद प्रसार भारती) एक्ट के तहत फीफा वर्ल्ड कप के चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किया जा रहा है।

इसी वजह से फाइनल मुकाबला भी डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में उपलब्ध होगा। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश कनेक्शन है, तो आपको किसी अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कहां होगी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या टैबलेट पर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल का आनंद लेना चाहते हैं, तो ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मल्टी-प्लेटफॉर्म ब्रॉडकास्टिंग अधिकार Zee Entertainment के पास हैं। इसलिए टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की तरह फाइनल भी ZEE5 पर लाइव उपलब्ध होगा।

हालांकि, सामान्य तौर पर इसके लिए ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। वहीं JioFiber, Jio AirFiber और Airtel के कुछ प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भी हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सकते हैं।

किन टीवी चैनलों पर देख सकते हैं फाइनल मुकाबला?

अगर आपके पास DD Free Dish नहीं है, तब भी आप टीवी पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर किया जाएगा। इन चैनलों पर दर्शक हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.