Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे जैकब बेथेल? इंग्लैंड के इस युवा स्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उड़ाए सबके होश

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 6, 2026 at 8:03 AM
Modified at :March 8, 2026 at 7:30 PM
IPL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे जैकब बेथेल? इंग्लैंड के इस युवा स्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उड़ाए सबके होश

(Courtesy : Getty Images)

IPL 2026 से पहले जैकब बेथेल ने शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा।

टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 89 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पॉवरप्ले के अंदर ही कुछ बड़े विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद जैकब बेथेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच में जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 48 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी था। हालांकि, बेथेल की इस शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रनों से यह मैच जीत लिया। इंग्लैंड भले ही ये मैच जीत नहीं पाया हो, लेकिन बेथेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने IPL 2026 से पहले अपनी फॉर्म का एक छोटा सा जलवा दिखा दिया है, जिससे उनके IPL फ्रेंचाइजी के फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे।

आईपीएल 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे जैकब बेथेल?

Jacob Bethell, RCB, IPL 2025
Jacob Bethell. (Image Source: IPL)

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले सीजन में भी इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे, जब टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

हालांकि, वह पिछला सीजन पूरा नहीं खेलें थे। वह बीच में ही एक सीरीज के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए थे उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने टिम साइफर्ट को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था।

RCB ने उन्हें आगामी सीजन के लिए 2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी वह इसी टीम की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे और टीम उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे जैकब बेथेल?

जैकब बेथेल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे।

जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में कितने रन बनाए?

बेथेल ने भारत के खिलाफ 48 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.