Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 5, 2026 at 3:10 PM
Modified at :June 5, 2026 at 3:10 PM
भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर भारतीय फुटबॉल फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब बेहद करीब है और दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है।

भारत में भी लाखों फुटबॉल फैंस की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि आखिर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखा जा सकेगा। पिछले कुछ महीनों से प्रसारण अधिकारों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

भारत में किन टीवी चैनलों पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण होगा?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) के पास हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट का प्रसारण भारत में चार अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा।

  • हिंदी दर्शक Zee Cinema और Unite8 Sports 1 पर मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।
  • बंगाली भाषा में मैचों का प्रसारण Zee Bangla Sonar पर किया जाएगा।
  • मलयालम दर्शकों के लिए Zee Keralam पर मुकाबले उपलब्ध रहेंगे।
  • अंग्रेजी कमेंट्री के साथ सभी मैच Unite8 Sports 2 पर प्रसारित किए जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

टीवी प्रसारण के अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर उपलब्ध होगी। सभी दर्शक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी समेत अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले लाइव देख सकेंगे।

हालांकि, कुछ समय पहले तक भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। यहां तक कि मई 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिसमें टूर्नामेंट के प्रसारण को सुनिश्चित करने की मांग की गई थी।

हालांकि, अब Zee एंटरटेनमेंट द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद भारतीय फुटबॉल फैंस को बड़ी राहत मिली है। अब वे पूरे टूर्नामेंट का आनंद टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर उठा सकेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.