Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

कौन हैं मानव सुथार? भारतीय गेंदबाज जिसने डेब्यू टेस्ट मैच में झटके 6 विकेट

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 8, 2026 at 11:58 PM
Modified at :June 8, 2026 at 11:58 PM
कौन हैं मानव सुथार? भारतीय गेंदबाज जिसने डेब्यू टेस्ट मैच में झटके 6 विकेट

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए छह विकेट चटकाए।

भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से बुरी तरह हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए और केएल राहुल ने भी शतकीय पारी खेली।

जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और फॉलो-ऑन मिलने पर सिर्फ 112 रन ही बना सकी। इस तरह उन्हें एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस जीत में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मानव सुथार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही सात विकेट चटका दिए।

बता दें, उन्होंने पहली पारी में ही छह विकेट ले लिए और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए हम आपको बताते हैं कि मानव सुथार कौन हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही इतना जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया।

फर्स्ट क्लास करियर

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Manav Suthar
Manav Suthar (Image Source: BCCI)

मानव सुथार राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं। वह राजस्थान की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 30 फर्स्ट क्लास मैच, 25 लिस्ट ए और 29 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 136 विकेट, लिस्ट ए में 34 विकेट और टी20 में 25 विकेट हैं।

मानव ने फरवरी 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक विकेट चटकाया था। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच जनवरी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ था, जहां उन्होंने पहली पारी में 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ मैच में कुल 7 विकेट भी झटके थे। 

सुथार निचले क्रम में उपयोगी बैटिंग भी कर लेते हैं। उन्होंने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 973 रन बनाए हैं। उन्होंने 2022-23 के रणजी सीजन में 39 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी।

IPL में गुजरात टाइटंस का हैं हिस्सा

मानव सुथार आईपीएल भी खेल चुके हैं। IPL 2024 के ऑक्शन के दौरान GT ने उन्हें 20 लाख की रकम में खरीदा था। उन्हें उसी सीजन डेब्यू का भी मौका मिल गया था। हालांकि उस मैच में वह कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद गुजरात ने उन्हें रिलीज कर दिया था लेकिन नीलामी के दौरान दोबारा 30 लाख में खरीद लिया। इसके बाद 2026 के सीजन के लिए उन्हें रिटेन किया गया।

अभी तक वह आईपीएल में कुल मिलाकर 5 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान दो ही विकेट ले पाए हैं। हालांकि, डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें भारतीय टीम में सेलेक्ट कर लिया गया।

रोहित और विराट को नेट सेशन में किया था परेशान

साल 2023 के वर्ल्ड कप से पहले बेंगलुरू में टीम इंडिया का कैंप लगा था। उस वक्त मानव सुथार को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया था। वहां पर उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया था। चयनकर्ताओं की नजर तब से ही उनके ऊपर थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.