Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: RCB vs CSK मैच अगर चढ़ा बारिश की भेंट तो किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 17, 2024 at 7:42 PM
Modified at :May 17, 2024 at 7:43 PM
IPL 2024: RCB vs CSK मैच अगर चढ़ा बारिश की भेंट तो किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

शनिवार को होने वाले RCB vs CSK मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

आईपीएल (IPL 2024) का 68वां मुकाबला शनिवार 18 मई को शाम 07:30 बजे से प्लेऑफ के दो दावेदारों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच (RCB vs CSK) बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ वाला है, क्योंकि इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका मिलेगा। लेकिन यदि बारिश के चलते यह मैच रद्द होता है तो कौन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन काफी खराब शुरुआत की थी। लेकिन उन्होंने पिछले 5 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके बेहतरीन वापसी कर ली है और प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश कर ली है। वर्तमान समीकरण के अनुसार यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो उसे यह मुकाबला 18 रनों से या 18.1 ओवरों में जीतना होगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु में काफी बारिश हुई है आउट मैच के दौरान भी बारिश के आसार हैं, ऐसे में आइए जानते है कि यदि यह मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो कौन सी टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनेगी?

IPL 2024: RCB vs CSK मैच अगर हुआ रद्द तो कौन बनाएगा प्लेऑफ में जगह?

आईपीएल 2024 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है और 14 अंकों एवं +0.528 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की है और 12 अंकों एवं +0.387 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। यदि बेंगलुरु में खेले जाने वाले RCB vs CSK मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ जीत मिलती है या वह 18.2 ओवरों या 18 रनों से कम के अंतर में हारती है तो वह आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी।

इसके अलावा, यदि RCB vs CSK मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक साझा होंगे। ऐसी स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 13 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंकों के साथ आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। इसीलिए, किसी भी हाल में आरसीबी के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए यह मैच पूरा होना और समीकरण के अनुसार जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.