IPL 2024: क्वालीफायर 1 अगर चढ़ा बारिश की भेंट तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए सबकुछ

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल (IPL 2024) के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। इस सीजन के प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से क्वालीफायर 1 मुकाबले के साथ होने वाली है। जैसा की आप जानते होंगे क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी और दोनों में से जो भी टीम जितेगी, उसे सीधा फाइनल का टिकट मिलेगा।
गौरतलब हो कि, इन दोनों टीमों की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी, जहां बारिश का खतरा मंडरा रहा है। लीग स्टेज के दौरान भी अहमदाबाद में बारिश ने कहर बरपाया था, जिसके चलते कई मैच रद्द कर दिए गए थे। अब क्वालीफायर 1 भी बारिश की चपेट में आ सकता है। ऐसे में फैंस के मन में इस समय एक बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया तो कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी? तो चलिए हम आपको बताते हैं।
IPL 2024 का क्वालीफायर 1 बारिश के चलते हुआ रद्द तो किस टीम को मिलेगा फायदा?
आईपीएल के नियमों के अनुसार, यदि आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 1 मैच में बारिश का खलल होता है, तो मैच के लिए 2 अतिरिक्त घंटे उपलब्ध होंगे। हालांकि, लीग मुकाबलों के लिए इंतजार करने का समय 1 घंटा होता है। इसके अलावा, यदि 2 घंटे इंतजार करने के बावजूद मैच संभव नहीं हो सका और वह मुकाबला बारिश के चलते उस दिन नहीं खेला जा सका तो उसके लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगले दिन वही मुकाबला फिर से खेला जाएगा।
इसके अलावा, यदि किसी कारणवश रिजर्व डे के दिन भी बारिश आ जाती है और वह मुकाबला रद्द हो जाता है तो फिर उन दोनों टीमों में से जो भी टीम अंक तालिका में ऊपर रहेगी, उसे उस मैच का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि यदि क्वालीफायर 1 मुकाबला (कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद) बारिश के चलते अपने मुख्य दिन और रिजर्व डे के दिन रद्द हो जाता है, तो फिर कोलकाता नाइट राइडर्स को उस मैच का विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि केकेआर अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर है।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.