Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

इस बड़े कारण के चलते Ben Stokes नहीं खेलेंगे T20 World Cup 2024, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 2, 2024 at 5:16 PM
Modified at :April 2, 2024 at 5:16 PM
इस बड़े कारण के चलते Ben Stokes नहीं खेलेंगे T20 World Cup 2024, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में 52* रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 1 जून से होने वाली है। इस मेगा इवेंट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, इंग्लैंड टीम के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टी20 विश्व कप 2024 खेलने से इनकार कर दिया है।इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी। इसका मतलब इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के बिना टूर्नामेंट खेलने उतरेगी। आइए जानते हैं क्यों बेन स्टोक्स ने आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया।

फिट होने के लिए Ben Stokes ने लिया टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस

जैसा की आप जानते होंगे इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। क्रिकेट के इस आगामी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पूरे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस टी20 विश्व कप से पहले चयन के लिए सोचना नहीं चाहते हैं। इस समय स्टोक्स का एकमात्र लक्ष्य खुद को पूरी तरह से गेंदबाजी करने के लिए फिट करना है, ताकि वो एक बार फिर बतौर ऑलराउंडर खेल सके। टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्टोक्स ने आईपीएल 2024 से भी बाहर होने का फैसला किया था।

बेन स्टोक्स ने आगे ये भी कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में पूरी भूमिका निभाने के लिए अपनी गेंदबाजी फिटनेस को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना करना मेरे द्वारा लिया एक बड़ा कठिन फैसला था, लेकिन ये फैसला मुझे भविष्य में ऑलराउंडर बनने में मदद करेगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.