BCCI ने बेंगलुरु से क्यों छीनी आईपीएल 2026 फाइनल की मेजबानी? यहां जानें असल वजह
आईपीएल 2026 के फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद एलमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा। वहीं दूसरा क्वालीफायर मैच भी 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
बता दें, फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दरअसल IPL का यह नियम है कि जो भी टीम खिताब जीतती है, उसे अगले साल फाइनल मैच की मेजबानी करने का मौका मिलता है।
क्योंकि RCB ने IPL 2025 का टाइटल जीता था। ऐसे में इस बार नियमों के हिसाब से फाइनल बेंगलुरू में होना चाहिए था। हालांकि, BCCI ने इस फाइनल मैच को अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है।
BCCI ने स्थानीय संघ और प्रशासन की जरूरतों को बताया प्रोटोकॉल के बाहर
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
BCCI ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि क्यों IPL 2026 फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु की बजाय अहमदाबाद को दी गई है। बोर्ड ने अपने रिलीज में कहा कि स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताएं BCCI के तय दिशा निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। इसी वजह से फाइनल को बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद शिफ्ट किया गया।
इसके अलावा प्लेऑफ को तीन अलग-अलग वेन्यू पर कराए जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया आई है। बोर्ड ने कहा कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से इस बार प्लेऑफ तीन अलग-अलग वेन्यू पर कराए जाएंगे।
यह है बेंगलुरू से IPL 2026 फाइनल मैच छीनने की असली वजह
बेंगलुरु से IPL फाइनल की मेजबानी छीनने की असली वजह कुछ और ही है। दरअसल बेंगलुरू में MLA टिकटों से जुड़ा विवाद दिक्कतें खड़ी कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन शुरू होने से पहले कहा गया था कि MLA जनप्रतिनिधि होते हैं और उन्हें कम से कम पांच टिकट मिलने चाहिए। उन्हें टिकट की लाइन में नहीं खड़ा होना चाहिए।
इसके बाद, कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि RCB के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को तीन टिकट दिए जाएंगे। BCCI ने अपने बयान में खुलकर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन शायद इन्ही सब वजहों से फाइनल मुकाबले को बेंगलुरू से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
