आईपीएल 2026 के बीच में शुभमन गिल पर क्यों लगा जुर्माना? एक छोटी गलती गुजरात टाइटंस के कप्तान को पड़ गई भारी

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ मैच काफी रोमांचक भरा रहा। आखिरी गेंद तक चले इस थ्रिलर मैच में गुजरात ने दिल्ली को मात दी और सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की।
गुजरात की टीम और फैंस को तो जीत की खुशी मिली, लेकिन मैच खत्म होने के बाद कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ा झटका लगा। बता दें, शुभमन पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का मोटा जुर्माना ठोक दिया।
क्या है असली माजरा?

अब आप सोच रहे होंगे कि शुभमन गिल ने आखिर ऐसी क्या गलती कर दी? क्या उन्होंने अंपायर से बहस की? या किसी खिलाड़ी से भिड़ गए? जी नहीं, मामला थोड़ा अलग है। गिल पर यह एक्शन ‘स्लो ओवर रेट’ की वजह से लिया गया है।
आसान भाषा में कहें तो, आईपीएल के सख्त नियमों के हिसाब से गुजरात की टीम को एक तय वक्त के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने थे, लेकिन गिल की कप्तानी में टीम काफी सुस्त रही और समय पर गेंदबाजी खत्म नहीं कर पाई।
क्यों है यह नियम इतना सख्त?
आईपीएल में समय की कीमत बहुत ज्यादा है। अगर हर टीम ओवर फेंकने में देरी करने लगेगी, तो मैच काफी लंबा खिंच जाएगा। गिल के लिए यह इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए उन्हें 12 लाख रुपये देकर छोड़ दिया गया। लेकिन अगर वह दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो जुर्माना डबल हो जाएगा और तीसरी बार में तो उन पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।
जीत की खुशी और 12 लाख का जुर्माना!
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की अपनी पहली जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान गिल को 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। दिल्ली के खिलाफ ठोका गया ये जुर्माना गिल के लिए एक कड़ा सबक भी है कि अगली बार उन्हें खेल के साथ-साथ घड़ी की सुइयों पर भी ध्यान देना होगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.