Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 के फाइनल में पहुंच सकती है

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 28, 2026 at 7:39 PM
Modified at :May 28, 2026 at 7:39 PM
3 बड़े कारण क्यों राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 के फाइनल में पहुंच सकती है

(Courtesy : BCCI/IPL)

राजस्थान रॉयल्स अब IPL 2026 के फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर है।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने आखिरी तीन मैचों में दमदार वापसी करते हुए क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। लीग स्टेज में उतार-चढ़ाव देखने के बाद टीम ने सही समय पर अपनी लय हासिल की और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में क्वालीफाई किया।

अब मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों हराने के बाद अब इसी मैदान पर राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं तीन बड़े कारण क्यों राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 के फाइनल में पहुंच सकती है।

इन 3 कारणों के चलते राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह बना सकती है

जोफ्रा आर्चर का गेंद से कमाल

Jofra Archer, RR, IPL 2026
Jofra Archer. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में जोफ्रा आर्चर सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। खास बात यह रही कि बड़े मुकाबलों में भी उन्होंने विकेट चटकाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

आर्चर ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट लेकर पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने भले ही 4 ओवरों में 58 रन खर्च किए थे, लेकिन सही समय पर 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल दिया था।

इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3/17, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1/39 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2/35 जैसे स्पेल भी उनकी शानदार फॉर्म को दिखाते हैं। अगर आर्चर शुरुआती ओवरों में गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर को दबाव में डाल देते हैं, तो राजस्थान के फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से कहर ढाना

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026, RR
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit: BCCI)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। वह सिर्फ 15 मैचों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का है, जो उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में शामिल करता है।

वैभव ने इस सीजन 103 (37), 97 (29), 93 (38) और 78 (26) जैसी बड़ी विस्फोटक पारियां खेली हैं। खास बात यह है कि उन्होंने एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में भी बिना दबाव के बल्लेबाजी की है, जिसने राजस्थान को एकतरफा जीत दिलाई। अगर वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी इसी लय में बल्लेबाजी करते हैं, तो राजस्थान के फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

टीम के बीच शानदार तालमेल

Revealed: Who are the new owners of Rajasthan Royals after Somani deal fell through?
Rajasthan Royals (Credits: BCCI/IPL)

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की सफलता की सबसे बड़ी वजह उनकी टीम का तालमेल रहा है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का शानदार साथ दिया है। यही वजह है कि टीम ने सीजन के अहम मुकाबलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।

ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और बाकी बल्लेबाजों ने समय-समय पर जिम्मेदारी निभाई है। वहीं गेंदबाजों ने भी दबाव के मौकों पर विकेट चटकाकर मैच का रुख बदला है।

राजस्थान का यही संतुलन उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाता है। इसके अलावा, लगातार तीन मैच जीतकर क्वालीफायर 2 तक पहुंचना भी राजस्थान टीम के दमखम को साफ दिखाता है। यदि यह टीम इसी लय को बरकरार रखती है, तो उनका फाइनल में पहुंचना उतना मुश्किल नहीं होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.