PBKS vs RCB मैच में क्यों नहीं खेल रहे रजत पाटीदार? जानिए आईपीएल 2026 के इस अहम मुकाबले में रजत के नहीं खेलने का बड़ा कारण
(Courtesy : BCCI/IPL)
रजत पाटीदार का फॉर्म इस सीजन काफी शानदार रहा है।
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह इस सीजन का 61वां मैच है। प्लेऑफ को देखते हुए यह मुकाबला बेहद ही अहम है, खासकर पंजाब किंग्स के लिए। अगर वो इस मैच को जीतते हैं, तभी आगे प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रख पाएंगे।
वहीं RCB की टीम को भी आसानी से प्लेऑफ में जाने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। RCB की टीम 16 अंकों के साथ इस वक्त अंक तालिका में सबसे टॉप पर मौजूद है। उन्होंने अभी तक 12 में से आठ मैच जीते हैं।
अगर वो आज का मैच जीतते हैं तो फिर प्लेऑफ में उनकी जगह आज ही पक्की हो जाएगी। क्योंकि उनके 18 प्वाइंट्स हो जाएंगे और ऐसी स्थिति में वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच भी जीता था।
PBKS का जहां तक सवाल है, तो इस वक्त वो प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं। टीम ने 12 में से छह मैच जीते हैं और पांच हारे हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर वो बेंगलुरू को हराते हैं, तभी उनके प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रहेंगी। अगर वो यह मुकाबला हार जाते हैं तो फिर उनका प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
PBKS vs RCB मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं पाटीदार?
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

RCB के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है लेकिन इसके बावजूद उनके नियमित कप्तान रजत पाटीदार आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। बता दें, पाटीदार चोटिल हैं और इसी वजह से वह टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं गए हैं।
टॉस के दौरान टीम के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने कहा “हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते लेकिन विकेट अच्छी है और पूरे 40 ओवर्स तक बेहतर खेलनी चाहिए। रजत काफी अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं और हम उन्हें हैदराबाद में खेलते हुए देख सकते हैं। यह जीत ना केवल हमारे लिए बल्कि बाकी टीमों के लिए भी पूरे प्वाइंट्स टेबल को चेंज कर सकती है। रजत की जगह सुयश और डफी की जगह रोमारियो शेफर्ड आए हैं।“
रजत पाटीदार ने इस सीजन अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 पारियों में 192.57 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीन अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा मिडिल ओवर्स में कई विस्फोटक पारियां पाटीदार ने खेले हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
