Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 13 की शुरुआत में क्यों हो रही है देरी? सामने आई बड़ी वजह

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 7, 2026 at 8:02 PM
Modified at :September 7, 2026 at 8:07 PM
PKL 13 की शुरुआत में क्यों हो रही है देरी? सामने आई बड़ी वजह

आने वाले महीनों में इंटरनेशनल कबड्डी का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन के खत्म होने के बाद से ही फैंस को अगले सीजन का इंतजार है। PKL 12 का समापन तो अक्टूबर 2025 में ही हो गया था, लेकिन अब तक PKL 13 की शुरुआत को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

इतना ही नहीं, जिस ऑक्शन का आयोजन आमतौर पर लीग शुरू होने से करीब दो महीने पहले होता है, उसकी तारीख का भी ऐलान नहीं किया गया है। PKL के अगले सीजन को लेकर यह अनिश्चितता ऐसे समय में बनी हुई है, जब इंटरनेशनल कबड्डी का शेड्यूल काफी व्यस्त है।

एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक खेली जाएगी। इसके ठीक बाद कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का भी आयोजन होना है, जिसमें भारतीय टीम के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इन टूर्नामेंट्स के बीच PKL 13 के आयोजन को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

इंटरनेशनल कबड्डी का व्यस्त शेड्यूल भी बड़ी वजह

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एशियन गेम्स कबड्डी के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में शामिल है और इसके लिए टीमें लंबे समय से तैयारी कर रही हैं। अलग-अलग देशों ने कोचिंग कैंप आयोजित किए हैं और अपनी टीमों को तैयार किया है। ऐसे में इंटरनेशनल कैलेंडर का असर प्रो कबड्डी लीग के शेड्यूल पर भी पड़ा है।

एशियन गेम्स के बाद कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। लगातार होने वाले इन बड़े टूर्नामेंट्स के चलते PKL 13 के लिए उपलब्ध विंडो भी सीमित हो रही है। हालांकि, सिर्फ इंटरनेशनल शेड्यूल ही लीग की देरी की वजह नहीं है।

मीडिया राइट्स डील बनी अहम समस्या

PKL 13 की शुरुआत में सबसे बड़ी अड़चन मीडिया राइट्स को लेकर बताई जा रही है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ लीग की पांच साल की मीडिया राइट्स डील 2025 में खत्म हो गई थी, जिसके बाद से नई डील रिन्यू नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मशाल स्पोर्ट्स स्टार स्पोर्ट्स की ओर से ऑफर की जा रही रकम से संतुष्ट नहीं है। इसी वजह से दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है और इस संबंध में बातचीत जारी है।

मीडिया राइट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के चलते PKL 13 की शुरुआत की तारीख का ऐलान भी नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को दोबारा एक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल सभी को लीग के आयोजन के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.