Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार बड़े कारण क्यों SummerSlam 2024 बनेगा WWE इतिहास का सबसे यादगार इवेंट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :July 9, 2024 at 4:13 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 9, 2024 at 4:13 PM (GMT+5:30)
चार बड़े कारण क्यों SummerSlam 2024 बनेगा WWE इतिहास का सबसे यादगार इवेंट

(Courtesy : WWE)

SummerSlam 2024 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE का अगला पे-पर-व्यू इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2024) है, जिसका आयोजन 3 अगस्त को अमेरिका के क्लीवलैंड में होना है। यह कंपनी का साल में ऐसा तीसरा इवेंट होगा जिसका आयोजन बड़े स्तर पर किसी स्टेडियम में हो रहा होगा और उम्मीद की जा रही है कि ये इतिहास का सबसे बड़ा SummerSlam इवेंट साबित होने वाला है। तो चलिए जानते हैं उन चार कारणों के बारे में, जिनके चलते SummerSlam 2024 WWE के इतिहास का सबसे यादगार और बढ़िया इवेंट बनेगा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

4. कई टीम टूटने की कगार पर हैं

WWE में पिछले कुछ सालों में कई सारे फैक्शंस उभर कर सामने आए हैं, लेकिन इन दिनों अधिकतर टीमों के अंदर आपसी फूट की संभावनाएं देखी गई हैं। द जजमेंट डे, डैमेज कंट्रोल, द ब्लडलाइन और द न्यू डे। इनकी मौजूदा हालत को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये टीम टूट सकती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि लिव मॉर्गन, द जजमेंट डे के टूटने का कारण बनेंगी, दूसरी ओर इयो स्काई जल्द ही डैमेज कंट्रोल का साथ छोड़ सकती हैं। ज़ेवियर वुड्स, न्यू डे का साथ छोड़ सकते हैं और अंत में रोमन रेंस वापस आकर द उसोज के साथ मिलकर ऑरिजिनल ब्लडलाइन की शुरुआत कर सकते हैं।

3. कई बड़े टाइटल चेंज हो सकते हैं

मौजूदा स्टोरीलाइंस के आधार पर एनालिसिस किया जाए तो SummerSlam 2024 में कई टाइटल चेंज देखने को मिल सकते हैं। किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के विजेता गुंथर, डेमियन प्रीस्ट को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं, वहीं एलए नाइट आखिरकार लोगन पॉल को हराकर WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत सकते हैं। चूंकि SummerSlam में WWE विमेंस चैंपियनशिप के डिफेंड होने की उम्मीद है, ऐसे में टिफनी स्ट्रैटन भी Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन कर नई चैंपियन बनने का प्रयास कर सकती हैं।

2. ड्रीम मुकाबले

WWE SummerSlam 2024 में कई ड्रीम मुकाबले देखे जाने की उम्मीद है। सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर फ्यूड कई महीनों से चली आ रही है और वो SummerSlam में आमने-सामने आए तो एक-दूसरे का बुरा हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बियांका बैलेर vs जेड कार्गिल, लिव मॉर्गन vs रिया रिप्ली, एलए नाइट vs लोगन पॉल जैसे कई बड़े मुकाबले देखे जाने की उम्मीद बंधी हुई है। मौजूदा स्टोरीलाइंस का रोमांच जरूर SummerSlam 2024 को एक ऐतिहासिक इवेंट बना रहा होगा।

1. बड़े सुपरस्टार्स की वापसी

कई नामी सुपरस्टार्स WWE से काफी समय से ब्रेक पर चल रहे हैं और संभव है कि उनमें से कुछ नाम SummerSlam में सरप्राइज़ रिटर्न करके सबको चौंका सकते हैं। रोमन रेंस, रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, द रॉक और जिमी उसो वापस आकर SummerSlam 2024 इवेंट में चार चांद लगा सकते हैं। इन सभी सुपरस्टार्स के रिटर्न के लिए स्टेज पहले से तैयार किया जा चुका है, जो उनके रिटर्न को और भी अधिक धमाकेदार बना रहा होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.