Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs RCB: क्यों Virat Kohli को दिया गया आउट? जानिए नो बॉल नहीं देने के पीछे का बड़ा कारण

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 21, 2024 at 9:18 PM
Modified at :April 21, 2024 at 9:18 PM
KKR vs RCB: क्यों Virat Kohli को दिया गया आउट? जानिए नो बॉल नहीं देने के पीछे का बड़ा कारण

विराट कोहली दो छक्कों और एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल (IPL 2024) का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने मात्र एक रन से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक फुल टॉस गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, वह गेंद कोहली के कमर के ऊपर से गई थी, लेकिन अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल ना देकर बल्कि उन्हें आउट करार दे दिया था।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए और आरसीबी के सामने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। आरसीबी ने इस मुकाबले में खराब शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में अच्छी रिकवरी की और मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, लेकिन बाद में नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते उन्हें मात्र एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने 7 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 18 रन बनाए और हर्षित राणा की फुल टॉस गेंद पर टॉप एज के चलते कॉट एंड बोल्ड हो गए। राणा के इस गेंद की ऊँचाई कोहली के कमर के ऊपर थी। हालांकि, ऑन फील्ड अंपायर द्वारा कैच आउट दिए जाने के बाद कोहली ने नो बॉल चेक करने के लिए डीआरएस की मांग की, लेकिन टीवी अंपायर ने इस गेंद को रिव्यू करने के बाद उस गेंद को वैध करार दिया, जिसके चलते कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा।

Virat Kohli जिस गेंद पर हुए आउट उसे क्यों नहीं दिया गया नो बॉल?

टीवी अंपायर द्वारा उस गेंद को वैध करार देने और उन्हें आउट देने के फैसले से विराट कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं थे, क्योंकि उन्हें लगा कि जब तेज गेंदबाज हर्षित राणा द्वारा फेंकी गई गेंद बल्ले से संपर्क में आई तो वह उनके कमर के बहुत ऊपर थी, लेकिन टीवी अंपायर ने उस गेंद को चेक करने के लिए आधुनिक हॉक-आई तकनीक का इस्तेमाल किया।

दरअसल, इस आईपीएल सीज़न कमर के ऊपर वाले नो-बॉल को चेक करने के लिए एक नई तकनीक जोड़ी गई है, जिसकी तुलना सीधे खड़े होने पर बल्लेबाज के पैर के अंगूठे से कमर तक की ऊंचाई से की जाती है, जिसे पहले ही मापा और रिकॉर्ड किया जा चुका होता है। यदि गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद की ऊंचाई बल्लेबाज की कमर तक की ऊंचाई से अधिक है, तो इसे नो-बॉल माना जाता है। अन्यथा, उसे लीगल डिलीवरी मानी जाती है।

विराट कोहली के आउट होने के बाद जब टीवी अंपायर माइकल गफ ने नो बॉल चेक किया तो उन्होंने यह देखा किया कि क्या उस गेंद की ऊंचाई वैध थी और नई हॉक-आई बॉल ट्रैकिंग तकनीक के अनुसार वह गेंद बल्लेबाज को जमीन से 0.92 मीटर की दूरी पर पार करती या नहीं। दरअसल, कोहली की कमर की ऊंचाई 1.04 मीटर आंकी गई है, जिसका मतलब है कि अगर वह क्रीज के अंदर सीधे खड़े होते तो गेंद का प्रक्षेप पथ उनकी कमर से 0.12 मीटर नीचे होता और वह गेंद उनकी कमर के नीचे जाती, इसीलिए इस गेंद को वैध माना गया और उन्हें आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.