Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :November 27, 2025 at 9:35 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 27, 2025 at 9:35 PM (GMT+5:30)
WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

WPL 2026 9 जनवरी से 5 फरवरी तक दो स्थानों पर खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन (WPL 2026) से पहले नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ। बता दें इस बार ऑक्शन के दौरान सभी 5 टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और एक बार फिर से सभी टीमें WPL 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।

मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। देशी से लेकर विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको महिला प्रीमियर लीग 2026 की पांच सबसे महंगी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. श्री चरनी (दिल्ली कैपिटल्स):  1.30 करोड़

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाली स्टार स्पिन गेंदबाज श्री चरनी मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गई है। तेलंगाना की इस युवा खिलाड़ी के लिए इस नीलामी में कई टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

अपनी फिरकी से जादू दिखाने वाली श्री चरनी की बेस प्राइस 10 लाख थी, उन्हें लेकर यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में दिलचस्प होड़ देखने को मिली। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में इस चैंपियन खिलाड़ी को अपने साथ कर जोड़ लिया।

4. मैग लेनिंग (यूपी वॉरियर्स):  1.90 करोड़

Meg Lanning
Meg Lanning. (Image Source: ICC)

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मैग लेनिंग इस बार एक नई टीम से खेलती हुई नजर आएंगी। पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाली मैग को इस बार दिल्ली ने ऑक्शन से ठीक पहले रिलीज कर दिया था।

इसके बाद ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने कंगारू खिलाड़ी को अपने पाले में करने का पूरा जोर लगाया, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने आखिरी बाजी अपने नाम की और 1.90 करोड़ में लेनिंग को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

3. सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स):  2 करोड़

न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी सोफी डिवाइन की भी जर्सी बदल गई है। महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलती नजर आने वाली सोफी अब गुजरात जायंट्स के खेमे में दिखेंगी।

डिवाइन को लेकर ऑक्शन में खूब टक्कर देखने को मिली, पहले तो उन्हें RCB ने अपने साथ बनाए रखने की पूरी कोशिश की। लेकिन इसके बाद बोली के लिए गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी रूचि दिखायी। इसके बाद 2 करोड़ में गुजरात ने सोफी पर अंतिम मुहर लगाई।

2. अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस):  3 करोड़

Amelia Kerr in action during ICC Women's T20 World Cup 2024 final
Amelia Kerr (Image Source: ICC)

न्यूजीलैंड की उभरती हुई स्टार अमेलिया कर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस का झंड़ा बुलंद करते हुए ही नजर आने वाली है। अमेलिया को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था।

लेकिन मेगा ऑक्शन में इस कीवी स्टार खिलाड़ी को लेने के लिए मुंबई ने पूरा दम लगाया। नीता अंबानी की टीम ने न्यूजीलैंड की मैच विनर खिलाड़ी को आखिर में 3 करोड़ में अपने पाले में लेकर ही राहत की सांस ली।

1. दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स):  3.20 करोड़

Deepti Sharma UP Warriorz
Deepti Sharma UP Warriorz. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा फिर से यूपी वॉरियर्स के लिए ही खेलती हुई दिखेंगी। महिला प्रीमियर लीग के रिटेंशन में दीप्ति को यूपी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि वो दूसरी टीम में शामिल हो सकती है।

लेकिन मेगा ऑक्शन में दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग कर अपने साथ बनाए रखने में सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा को लेकर 50 लाख तक तो दिल्ली कैपिटल्स ने जोर लगाया, लेकिन इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.20 करोड़ में RTM का इस्तेमाल कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

WPL 2026 कब शुरु होगा?

महिला प्रीमियर लीग का ये सीजन 9 जनवरी से शुरु होगा।

WPL 2026 के मुकाबले कहां होंगे?

डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई और वडोदरा में इस बार के मुकाबले खेले जाएंगे।

WPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

भारतीय क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.20 करोड़ में RTM का इस्तेमाल कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.