Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :November 28, 2025 at 8:12 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 28, 2025 at 8:12 PM (GMT+5:30)
WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम

WPL 2026 9 जनवरी से 5 फरवरी तक दो स्थानों पर खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के ऑक्शन में कई जबरदस्त बोलियां और कड़ी टक्कर देखने को मिली। बुधवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए ऑक्शन में देश-विदेश की एक से एक स्टार खिलाड़ियां शामिल हुई, जिनके ऊपर पैसों की भारी बारिश हुई।

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए हुई नीलामी में जहां एक तरफ दीप्ति शर्मा, अमेलिया कर, सोफी डिवाइन जैसी खिलाड़ी मालामाल हुए, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी और वह अनसोल्ड हो गई।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकानें वाले नाम के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. एमी जोंस

इंग्लैंड की अनुभवी विकेटकीपर बैटर एमी जोंस का महिला प्रीमियर लीग में खेलने का सपना टूट गया। ये इंग्लिश खिलाड़ी 50 लाख की बेस प्राइज के साथ पहली बार WPL में खेलने की उम्मीद के साथ मेगा ऑक्शन में उतरी, लेकिन इस विकेटकीपर बैटर को बोली के दौरान किसी भी टीम ने अपने साथ रखना सही नहीं समझा और उन्हें अनसोल्ड होना पड़ा।

4. उमा छेत्री

भारत की वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री के हाथ निराशा लगी है। उमा पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स की टीम से खेलती हुई दिखी थी।

उन्हें यूपी ने 2024 में वृंदा दिनेश की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। लेकिन इस सीजन के ऑक्शन से पहले उन्हें वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। वह 50 लाख की बेस प्राइज में मेगा ऑक्शन में उतरी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।

3. एलेना किंग

ऑस्ट्रेलिया की युवा स्टार स्पिन गेंदबाज एलेना किंग WPL 2026 में अनसोल्ड हो गई। ये कंगारू खिलाड़ी पिछले सीजन 30 लाख में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा थी, लेकिन उन्हें रिटेंशन के दौरान यूपी ने रिलीज कर दिया था।

इसके बाद 40 लाख की बेस प्राइज के साथ वह मेगा ऑक्शन में तो उतरी, लेकिन इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया और उन्हें अनसोल्ड रहना पड़ा।

2. एलिसा कैप्सी

इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसा कैप्सी महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन खेलती हुई नहीं दिखेंगी। इस इंग्लिश खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद वह 30 लाख की बेस प्राइज के साथ मेगा ऑक्शन में उतरी, लेकिन इस धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी पर किसी भी टीम ने भरोसा नहीं जताया और वह अनसोल्ड रह गई।

1. एलिसा हैली

महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन के दौरान सबसे बड़ी हैरानी वाली बात ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाली एलिसा हैली का अनसोल्ड रहना रहा। WPL में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी कर चुकी एलिसा को इस टीम ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

जिसके बाद वह मेगा ऑक्शन में 50 लाख की बेस प्राइज के साथ उतरी, लेकिन इस कंगारू दिग्गज खिलाड़ी पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड हो गई। इस सीजन अनसोल्ड की लिस्ट में ये सबसे बड़ा सरप्राइज माना जा सकता है।

WPL 2026 कब शुरु होगा?

महिला प्रीमियर लीग का ये सीजन 9 जनवरी से शुरु होगा।

WPL 2026 के मुकाबले कहां होंगे?

डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई और वडोदरा में इस बार के मुकाबले खेले जाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.