Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania 41 Night 1: भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 19, 2025 at 8:20 PM
Modified at :April 19, 2025 at 8:20 PM
WWE WrestleMania 41 Night 1: भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

WWE WrestleMania 41 इवेंट दो दिनों तक चलने वाला है।

WWE का सबसे बड़ा सालाना इवेंट WrestleMania 41 अब बस शुरू ही होने वाला है और इस बार की रेसलमेनिया कई मायनों में खास है। यह इवेंट दो दिन तक चलेगा और भारत में इसका पहला दिन रविवार, 20 अप्रैल को सुबह से लाइव देखा जा सकेगा।

Night 1 में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण रहेगा रोमन रेंस, सीएम पंक और सेथ रॉलिन्स के बीच होने वाला ट्रिपल थ्रेट मुकाबला। पहली बार सीएम पंक किसी रेसलमेनिया इवेंट में मेन इवेंट का हिस्सा होंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WrestleMania 41 Night 1: कौन-कौन से मुकाबले होंगे?

पहली रात में सात बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। हर मुकाबला किसी न किसी टाइटल या राइवलरी को लेकर बेहद खास है। सबसे चर्चित मुकाबलों में गुंथर बनाम जे उसो का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए भिड़ंत और टिफ़नी स्ट्रैटन बनाम शार्लेट फ्लेयर का वीमेंस चैंपियनशिप मैच भी शामिल है।

WrestleMania 41 Night 1 का पूरा मैच कार्ड

  1. गुंथर (चैंपियन) बनाम जे उसो – वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मुकाबला
  2. द वॉर रेडर्स (एरिक और आइवर) (चैंपियन) बनाम द न्यू डे (कोफी किंग्स्टन और जेवियर वुड्स) – टैग टीम चैंपियनशिप
  3. रे मिस्टेरियो बनाम एल ग्रांडे अमेरिकानो – सिंगल्स मुकाबला
  4. जेड कारगिल बनाम नाओमी – सिंगल्स मुकाबला
  5. एलए नाइट बनाम जैकब फातू – यूएस चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मुकाबला
  6. टिफ़नी स्ट्रैटन बनाम शार्लेट फ्लेयर – WWE वीमेंस चैंपियनशिप मुकाबला
  7. रोमन रेंस बनाम सीएम पंक बनाम सेथ रॉलिन्स – ट्रिपल थ्रेट मेन इवेंट

WrestleMania 41 Night 1: लाइव कब और कहां देखें?

तारीख: रविवार, 20 अप्रैल 2025

समय: सुबह 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान: एलिजिएंट स्टेडियम, लास वेगास (नेवादा, USA)

WrestleMania 41 टीवी पर कैसे देखें?

इस बार रेसलमेनिया का कोई भी मुकाबला भारत में टीवी पर लाइव नहीं दिखाया जाएगा। Netflix ने WWE के सभी ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं, जिससे केवल OTT पर ही इवेंट को देखा जा सकेगा।

WrestleMania 41 Night 1 लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

WrestleMania 41 Night 1 की लाइव स्ट्रीमिंग Netflix ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। यदि आपके पास Netflix का सब्सक्रिप्शन है, तो आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से देख सकते हैं।

WrestleMania 41 का पहला दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जिसमें WWE के कई दिग्गज सुपरस्टार्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। खासकर रोमन रेंस, सीएम पंक और सेथ रॉलिन्स के बीच की भिड़ंत पूरे इवेंट का हाईलाइट साबित हो सकती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.