Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

क्या है ब्रॉनसन रीड की मौत का कारण? जानिए WWE स्टार की चोट और चौंकाने वाले हादसे की असल वजह

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 28, 2026 at 5:29 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 28, 2026 at 5:29 PM (GMT+5:30)
क्या है ब्रॉनसन रीड की मौत का कारण? जानिए WWE स्टार की चोट और चौंकाने वाले हादसे की असल वजह

(Courtesy : WWE.com)

ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में अचानक से निधन हो गया।

WWE ने 27 नवंबर को एक ऐसे स्टार के निधन की जानकारी दी, जिससे रेसलिंग फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रिंग में ब्रॉनसन रीड के नाम से मशहूर सुपरस्टार जर्मेन हेली का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। हालांकि, WWE ने अपने बयान में उनकी मौत की वजह मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस बताई, लेकिन इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से साझा नहीं की गई है।

बता दें कि ब्रॉनसन रीड पिछले कुछ समय से WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आ रहे थे। वह आखिरी बार इस महीने सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल 2026 में ओबा फेमी से फाइट करते देखा गया था। उस इवेंट में एक सेगमेंट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी सर्जरी भी हुई। इसीलिए, अब उनके निधन के बाद चोट और इलाज से जुड़ी घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है ब्रॉनसन रीड की मौत की वजह?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
WWE Money in the Bank 2026 - Bronson Reed
Bronson Reed (Courtesy: WWE.com)

WWE ने ब्रॉनसन रीड के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस के कारण हुई। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें कौन सी मेडिकल समस्या हुई थी या उनकी मौत के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

वहीं, कंटेंट क्रिएटर स्मार्ट मार्क अलाइव ने दावा किया कि ब्रॉनसन रीड की सर्जरी के दौरान उन्हें संक्रमण और खून के थक्कों जैसी समस्याएं हुई थीं। उनके अनुसार, इन मेडिकल समस्याओं के चलते रीड को सऊदी अरब से अमेरिका वापस भेजा गया था और बाद में उनकी हालत गंभीर हो गई।

हालांकि, WWE या उनके परिवार की ओर से संक्रमण और खून के थक्के बनने की बात आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इस दावे को फिलहाल सही और तय दावा ही माना जाना चाहिए, क्योंकि उनकी मौत की सटीक वजह अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

क्राउन ज्वेल 2026 में रीड को कैसे लगी थी चोट?

ब्रॉनसन रीड को रियाद में WWE क्राउन ज्वेल 2026 के दौरान चोट लगी थी। हालांकि, वह इस इवेंट में किसी मुकाबले के लिए निर्धारित नहीं थे, लेकिन अपने ग्रुप द विजन के साथियों के मैच में हस्तक्षेप करने पहुंचे थे।

इस दौरान ओबा फेमी भी वहां आ गए। दोनों के बीच सेगमेंट हुआ, जिसमें ओबा फेमी ने ब्रॉनसन रीड को एंट्रेंस रैंप से नीचे टेबल के ऊपर पटक दिया। इस घटना के बाद रीड को गंभीर चोटें लगीं और उन्हें तुरंत मेडिकल असिस्टेंस की जरूरत पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में ब्रॉनसन रीड की कई पसलियां टूट गई थीं और उनकी किडनी भी बुरी तरह चोटिल हुई थी।

क्या ओबा फेमी की वजह से हुई ब्रॉनसन रीड की मौत?

रीड को क्राउन ज्वेल में ओबा फेमी के साथ हुए सेगमेंट के दौरान गंभीर चोट लगी थी। इसीलिए, रीड के निधन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्राउन ज्वेल में लगी चोट सीधे उनकी मौत की वजह है या नहीं।

स्मार्ट मार्क अलाइव ने भी फैंस से ओबा फेमी को दोषी नहीं ठहराने की अपील की है। उनका मानना है कि ब्रॉनसन की मौत की मेडिकल वजह और चोटों से उसका संबंध स्पष्ट होने तक किसी रेसलर को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा।

फिलहाल, ब्रॉनसन रीड की मौत की आधिकारिक वजह मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस बताई गई है। उनकी चोट, सर्जरी, संक्रमण या खून के थक्कों से मौत का संबंध होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसीलिए, उनकी मौत से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने पर ही यह तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.