Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Draft 2024 कब, कहां और कैसे होगा?

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 25, 2024 at 2:18 PM
Modified at :April 25, 2024 at 2:18 PM
WWE Draft 2024 कब, कहां और कैसे होगा?

इस हफ्ते के स्मैकडाउन एपिसोड से होगी ड्राफ्ट की शुरूआत।

WWE Draft रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड के बीच होता है, जिसके जरिए दोनों शो में शामिल सुपरस्टार्स को एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। यानी की सुपरस्टार्स की अदला-बदली, ताकि मेन रोस्टर का माहौल बदला जा सके। बता दें ड्राफ्ट की शुरुआत साल 2002 में हुई, जब स्मैकडाउन को अलग ब्रांड बनाकर उसके लिए एक नया रोस्टर बनाया गया था। ड्राफ्ट के शुरू होने के बाद ही दोनों ब्रांड के लिए अलग-अलग टाइटल बनाए गए थे, ताकि ज्यादा सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिले।

2011 तक ड्राफ्ट को नियमित रूप से आयोजित किया गया और सुपरस्टार्स का शेकअप जारी रहा। लेकिन इसके बाद जब दोनों ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियनशिप को एक कर दिया गया, उस समय ड्राफ्ट को बंद कर दिया गया। 2016 में, चार साल के निलंबन के बाद, WWE ने ड्राफ्ट को फिर एक बार शुरू किया, जब स्टैफनी और शेन मैकमैहन के बीच रॉ और स्मैकडाउन को चलाने का जिम्मा बांट दिया गया था। इसके बाद NXT को भी ड्राफ्ट का हिस्सा बनाया गया, जहां NXT से भी कई सुपरस्टार्स मेन रोस्टर का हिस्सा बने। साल 2016 में एक अलग ब्रांड बनने के बाद स्मैकडाउन की अलग पहचान बनी।

इसके बाद दोनों ब्रांड को अलग-अलग चैंपियनशिप मिली, वहीं NXT को कंपनी का तीसरा ब्रांड बनाया गया। 2016 के बाद से WWE ड्राफ्ट की प्रक्रिया हर साल चलती रहती है और इस बार 18वां WWE ड्राफ्ट हमें देखने को मिलेगा। चूंकि ड्राफ्ट के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको WWE Draft 2024 कब और कहां आयोजित किया जा रहा है, इसके अलावा शो के टेलिकास्ट और टाइमिंग डिटेल्स से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बताएंगे।

WWE Draft 2024 कब होगा?

WWE Draft 2024शोतारीखसमय
नाइट 1स्मैकडाउन27 अप्रैल, 2024 (शनिवार)भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे
नाइट 2रॉ30 अप्रैल, 2024 (मंगलवार)भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे

WWE ड्राफ्ट (Draft 2024) कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, 18वीं बार हमें ड्राफ्ट का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ड्राफ्ट की नाइट 1, 26 अप्रैल, 2024 को ओहियो के सिनसिनाटी में हेरिटेज बैंक सेंटर में स्मैकडाउन के एपिसोड से शुरू होगी। इसके बाद, ड्राफ्ट की दूसरी रात रॉ के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर में होगी।

भारतीय प्रशंसक 2024 ड्राफ्ट नाइट 1 और नाइट 2 को 27 अप्रैल, 2024 (शनिवार) को स्मैकडाउन पर और 30 अप्रैल, 2024 (मंगलवार) को रॉ पर भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से देख सकते हैं। बता दें आप टीवी पर ड्राफ्ट के पूरे कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं जो सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर प्रसारित होता है। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं, तो आप WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

शो को सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर मुफ्त में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। विशेष रूप से भारतीय प्रशंसकों के लिए, WWE शो सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री में और सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित होता है।

ये ब्रांड लेंगे ड्राफ्ट 2024 में हिस्सा

पिछले साल के ड्राफ्ट की तरह, रॉ और स्मैकडाउन WWE ड्राफ्ट में हिस्सा लेंगे, जिसमें इन दोनों ब्रांड के अलावा NXT स्टार्स को भी मेन रोस्टर में भेजा जाएगा। हालांकि, बैकस्टेज रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस बार मेन रोस्टर के कई सुपरस्टार्स को NXT में भेजा जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.