WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट जो इस समय ब्रेक पर हैं
(Courtesy : WWE)
कई टॉप स्टार्स इस समय चोट और निजी कारणों के चलते टीवी से दूर हैं।
WWE एक ऐसी जगह है जहां कई बड़े प्रोफेशनल रेसलर्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपने शरीर को जोखिम में डालते हैं। वैसे तो ये दावा किया जाता है कि WWE स्क्रिप्टेड है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इसमें लगने वाली चोट भी नकली हो। कई रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें रेसलिंग या उससे पहले होने वाले प्रशिक्षण के दौरान खतरनाक चोट लगती है, जिसके चलते कई सुपरस्टार्स का तो करियर ही खत्म हो जाता है। वहीं कई रेसलर्स को रिंग में दोबारा वापसी करने में लंबा समय लग जाता है।
कई रेसलर्स को लगी चोट छोटी होती है, तो कुछ की बड़ी। भले ही WWE में होने वाले रेसलिंग को फेक समझा जाता है, लेकिन ये तो सच है कि यहां रेसलर्स फैंस को खुश करने के लिए अपने करियर यहां तक कि जान को भी खतरे में डाल देते हैं। इसके अलावा जब भी कोई चोटिल होता है तो वो चुपचाप टेलीविजन से गायब हो जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जो वर्तमान समय में चोट या निजी कारणों के चलते WWE से बाहर हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट जो चोट के चलते ब्रेक पर हैं:
- सीएम पंक
- जिमी उसो
- बॉबी लैश्ले
- क्रूज डेल टोरो
- असुका
- शार्लेट फ्लेयर
- शॉट्जी
- कोरा जेड
- निकिता ल्योंस
- रकेल रोड्रिग्ज
- एरिक
- बिग ई
- डेनी पालमर
- टाइलर बैट
- आइवार
- गीगी डोलिन
मौजूदा रोस्टर के कुल 16 WWE सुपरस्टार्स इस समय चोटिल हैं, जिनमें से 11 मेन रोस्टर से हैं और 5 NXT से हैं। बिग ई, एरिक और शार्लेट फ्लेयर जैसे सुपरस्टार लंबे समय से ब्रेक पर हैं। सीएम पंक एकमात्र ऐसे स्टार हैं जो टीवी पर आते रहते हैं, लेकिन चोट के चलते अभी तक उन्हें इन रिंग मैच लड़ने की मंजूरी नहीं मिली है। वहीं जिमी उसो, बॉबी लैश्ले, निकिता ल्योंस और टायलर बेट को किस प्रकार की चोट लगी है और उनकी वापसी कब होगी इस पर अभी कोई अपडेट नहीं है।
निजी कारणों के चलते WWE से ब्रेक लेने वाले सुपरस्टार्स:
- रोमन रेंस
- ब्रॉक लेसनर
- एलेक्सा ब्लिस
- कार्मेला
- ओमस
- तमिना
- वलहैला
कुल सात WWE सुपरस्टार्स इस समय निजी कारणों के चलते WWE से दूर हैं। बता दें एलेक्सा ब्लिस, कार्मेला और वलहैला मातृत्व अवकाश पर हैं, वहीं अन्य स्टार्स के ब्रेक पर जाने के कारण पर कोई अपडेट नहीं है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
