Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच WWE स्टार्स जो Roman Reigns का नई ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने में देंगे साथ

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 6, 2024 at 4:10 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 6, 2024 at 4:10 PM (GMT+5:30)
पांच WWE स्टार्स जो Roman Reigns का नई ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने में देंगे साथ

(Courtesy : WWE)

समरस्लैम 2024 में वापसी करके Roman Reigns ने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के खिलाफ जंग छेड़ दी है।

WWE SummerSlam 2024 में जब रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी की तो पूरा प्रो रेसलिंग यूनिवर्स चौंक उठा था। रेंस ने आते ही सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पर अटैक कर दिया था, जो पिछले 3 महीनों से खुद को ट्राइबल चीफ बताते आ रहे हैं। रेंस ने बिना कोई संदेह सोलो सिकोआ के खिलाफ जंग छेड़ दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस लड़ाई में उनका साथ कौन देगा।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जो सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने में Roman Reigns का साथ दे सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. सैमी जेन

जब रोमन रेंस की वापसी की अफवाहें सामने आनी शुरू हुईं, तभी कयास लगाए जाने लगे थे कि सैमी जेन आगे चलकर द ऑरिजिनल ब्लडलाइन को रीज्वाइन कर सकते हैं। अब SummerSlam 2024 में उनका WWE इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप हारना संकेत हो सकता है कि जेन वाकई में रेंस के साथ आने वाले हैं।

आपको याद दिला दें कि Royal Rumble 2023 में जब रेंस और उनके भाई केविन ओवेंस को पीट-पीटकर अधमरा कर रहे थे तब जेन ने ओवेंस के सपोर्ट में आकर ट्राइबल चीफ को धोखा दे दिया था, लेकिन अब इन दोनों का साथ आना काफी रोमांचक लम्हा साबित हो सकता है।

4. कोडी रोड्स

जब रोमन रेंस, समरस्लैम में वापस आए तब काफी लोगों को उम्मीद थी कि वो कोडी रोड्स पर अटैक करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने द अमेरिकन नाइटमेयर पर अटैक करने के बजाय उन्हें चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की। रोड्स ने भी इस बात को स्वीकारा कि अगर रोमन रेंस मैच में दखल ना देते तो परिणाम कुछ और आ सकता था। यह सैगमेंट कहीं ना कहीं संकेत दे रहा था कि चाहे रोमन रेंस और कोडी रोड्स सबसे बड़े दुश्मन रहे हों, लेकिन वो भविष्य में एकसाथ आकर भी काम कर सकते हैं।

3. रैंडी ऑर्टन

जब से सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू ने द ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथों में लिया है, तभी से रैंडी ऑर्टन उनके कट्टर दुश्मनों में से एक बने रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हीं के कारण ऑर्टन को चोट की वजह से लंबे समय तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहना पड़ा था। अब तक द वाइपर पूरी तरह सिकोआ और उनके साथियों को सबक सिखाने में नाकाम रहे हैं, लेकिन अब नई ब्लडलाइन की क्रूरता को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए ऑर्टन, रोमन रेंस का साथ देने के लिए आगे आ सकते हैं।

2. केविन ओवेंस

रोमन रेंस ने जब ट्राइबल चीफ का रोल निभाना शुरू किया था, तब केविन ओवेंस इस ग्रुप के सबसे पहले दुश्मनों में से एक रहे थे। हालांकि रेंस ने भी अपने भाइयों के साथ मिलकर ओवेंस को बुरी तरह पीटा और उन्हें कई बार हराया भी था, लेकिन मौजूदा समय में उनकी टामा टोंगा के साथ व्यक्तिगत लड़ाई का एंगल काफी रोमांचक बन चुका है। सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू ने मिलकर कई बार ओवेंस को पीट-पीटकर अधमरा किया है, ऐसे में अपना बदला लेने के लिए ओवेंस, रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं।

1. द उसोज

सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप के खिलाफ लड़ाई में रोमन रेंस को द उसोज का साथ मिलना लगभग तय नजर आ रहा है। कुछ हफ्तों पहले जब पॉल हेमन, सिकोआ के तरीकों से तंग आ चुके थे तब उन्होंने बैकस्टेज रोते हुए जे उसो के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी। उसी सैगमेंट से संकेत मिलने लगे थे कि जे उसो भविष्य में रोमन रेंस के साथ आ सकते हैं। दूसरी ओर जिमी उसो अभी सिकोआ और उनके साथियों के कारण चोटिल हैं, इसलिए वापस आने पर वो जरूर बदला लेना चाहेंगे। इसलिए द उसोज़ का रोमन रेंस के साथ आना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.