Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल की पांच सबसे अच्छी पारियां

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :May 28, 2026 at 5:00 PM
Modified at :May 28, 2026 at 5:00 PM
आईपीएल में यशस्वी जायसवाल की पांच सबसे अच्छी पारियां

यशस्वी जायसवाल ने अब तक आईपीएल में 2 शतक लगाए हैं।

आईपीएल की बात हो और यशस्वी जायसवाल का नाम न आए, ऐसा तो अब हो ही नहीं सकता। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने पिछले कुछ सालों में जो तहलका मचाया है, वो किसी से छुपा नहीं है। 2020 में जब ये युवा खिलाड़ी लीग में आया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की इस तरह धुलाई करेगा।

चाहे सबसे तेज फिफ्टी ठोकनी हो या किसी मैच में अकेले दम पर टीम को जिताना हो, यशस्वी ने हर जगह अपना झंडा गाड़ा है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको यशस्वी जायसवाल के आईपीएल करियर की पांच सबसे यादगार पारियाों के बारे में बताते हैं।

ये हैं यशस्वी जायसवाल द्वारा आईपीएल में खेली गई पांच अच्छी पारियां

5. 75 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025

2025 के सीजन में भी यशस्वी का जलवा कायम रहा। RCB के खिलाफ मैच में यशस्वी ने दिखाया कि वह सिर्फ आंख बंद करके बल्ला नहीं घुमाते, बल्कि गेम को समझना भी जानते हैं।

टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए उन्होंने 47 गेंदों पर 75 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 159 का रहा। इस पारी ने साबित कर दिया कि जब टीम को जरूरत हो, तो यशस्वी क्रीज पर टिककर लंबी और समझदारी भरी पारी भी खेल सकते हैं।

4. 77 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2023

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal. (Image source: Twitter)

जयपुर में खेले गए इस मैच में उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर ऐसा दबाव बनाया कि CSK वाले बस फील्डिंग सजाते रह गए। महज 43 गेंदों पर 77 रन बनाकर उन्होंने टीम को एक तगड़ा स्टार्ट दिया।

बता दें, करीब 179 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए यशस्वी ने 8 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा और 4 शानदार छक्के भी मारे। इसी पारी के दम पर राजस्थान का स्कोर 202 तक पहुंचा और उन्होंने चेन्नई को 32 रनों से हरा दिया।

3. 98 रन vs कोलकाता नाईट राइडर्स, 2023

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया ये मैच कोई भूल ही नहीं सकता। उस दिन तो जायसवाल ने सच में आग ही लगा दी थी। 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी, जो आज तक आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी है।

उस मैच में जायसवाल 208 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेले थे और 47 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें, अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े। नतीजा ये हुआ कि राजस्थान रॉयल्स ने 14वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।

2. 104 रन vs मुंबई इंडियंस, 2024

2024 में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में उन्होंने मुंबई इंडियंस की क्लास लगा दी। राजस्थान लक्ष्य का पीछा कर रही थी और यशस्वी ने 60 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। लगभग 173 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस गजब की बैटिंग की वजह से राजस्थान ने वो मैच बड़ी आसानी से 9 विकेट से जीत लिया था।

1. 124 रन vs मुंबई इंडियंस, 2023

Yashasvi Jaiswal celebrates his maiden IPL hundred
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और सामने मुंबई इंडियंस की फौज, किसी भी नए खिलाड़ी के हाथ-पैर कांप जाएं, लेकिन यशस्वी ने तो उस दिन अलग ही मूड में बैटिंग की थी। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में 124 रन ठोक डाले, पूरे 200 की स्ट्राइक रेट से जो उन्होंने बाउंड्रीज की बारिश की, वो देखने लायक थी।

मजे की बात ये है कि उस वक्त तक वो अनकैप्ड थे, यानी उन्होंने भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा खेल दिखाया कि सब बस देखते रह गए। ये उनके आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी भी थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.