Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :December 30, 2025 at 11:25 PM
Modified at :December 30, 2025 at 11:25 PM
Top five youngest United States Champions in WWE history

(Courtesy : WWE)

WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का इतिहास काफी पुराना रहा है।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप (United States Championship) एक प्रतिष्ठित सेकेंडरी चैंपियनशिप है, जो मौजूदा समय में WWE का अहम हिस्सा है। इस चैंपियनशिप को पहली बार 1975 में NWA मिड-अटलांटिक रीजनल प्रमोशन में NWA यूनाइटेड स्टेट्स हैवीवेट चैंपियनशिप के नाम से लाया गया था।

इसके बाद ये चैंपियनशिप 1991 से 2001 तक WCW के पास थी, उस समय WCW यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के नाम से चली गई। 2001 में WCW के बंद होने के बाद इस टाइटल को भी नहीं देखा गया और बाद में 2003 में WWE द्वारा इसे दोबारा पेश किया गया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको WWE के इतिहास में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने वाले टॉप पांच सबसे युवा सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. जॉन सीना

रेसलमेनिया XX में, जॉन सीना ने बिग शो को चुनौती दी और पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उस समय सीना की उम्र 26 साल और 10 महीने थी, सीना ने 136 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा। लेकिन, स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल पर हमला करने के चलते उनसे ये टाइटल छीन लिया गया।

4. जैक राइडर

2011 टीएलसी पे-पर-व्यू में, जैक राइडर ने डॉल्फ जिगलर को चुनौती दी और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उस समय राइडर की उम्र 26 साल और 7 महीने थी, जो उन्हें WWE इतिहास का चौथा सबसे कम उम्र का यूएस चैंपियन बनाती है। उन्होंने 29 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा और इसके बाद जैक स्वैगर से हार गए।

3. राइनो

2001 अनफॉरगिवेन पे-पर-व्यू में, राइनो ने ताजिरी को चुनौती दी और पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उस समय राइनो की उम्र 25 साल और 11 महीने थी, जिसके चलते वह उस समय के सबसे कम उम्र के यूएस चैंपियन और वर्तमान के तीसरे सबसे कम उम्र के यूएस चैंपियन हैं। उन्होंने 29 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा और इसके बाद कर्ट एंगल के हाथों इसे गंवा दिया।

2. कार्लिटो

स्मैकडाउन के 5 अक्टूबर 2004 के एपिसोड में, कार्लिटो ने जॉन सीना को चुनौती दी और पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उस समय उनकी उम्र 25 साल और 7 महीने थी, जिससे वह WWE इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए। कार्लिटो ने 42 दिनों तक टाइटल को अपने पास रखा और जॉन सीना से खिताब हार गए।

1. ऑस्टिन थ्योरी

18 अप्रैल, 2022 के रॉ के एपिसोड में, ऑस्टिन थ्योरी ने फिन बैलर को चुनौती दी और पहली बार WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को अपने नाम किया। उस समय उनकी उम्र महज 24 साल और 8 महीने थी, जिससे वह WWE इतिहास के सबसे कम उम्र के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए। थ्योरी ने 75 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा, लेकिन इसके बाद बॉबी लैश्ले से हार गए।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.