Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में चमके प्रो कबड्डी लीग के सितारे

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 1, 2022 at 12:40 AM (GMT+5:30)
Modified at :April 1, 2022 at 12:40 AM (GMT+5:30)
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में चमके प्रो कबड्डी लीग के सितारे

सीएस दिल्ली ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा को बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता।

भारतीय कबड्डी के बड़े नामों से सुसज्जित सेंट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली की टीम ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। बीते बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में खेले गए फाइनल में सीएस दिल्ली की टीम ने हरयाणा को 28-14 के अंतर से हरा दिया। परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, दीपक हूडा, मोहित छिल्लर और राकेश नरवाल जैसे बड़े नामों के साथ उतरी दिल्ली की टीम ने पूरे टूर्नामेंट को एकतरफा डॉमिनेट किया।

बड़े खिलाड़ियों ने अपने आलराउंड प्रदर्शन से फॉर्म में वापसी के भी संकेत दिए। एकतरफ जहाँ राहुल चौधरी ने अपने आलराउंड खेल से सबको चौंकाया तो वहीं प्रदीप नरवाल और राकेश नरवाल ने सुपर रेड की झड़ी लगा दी। मोहित छिल्लर ने भी डिफेंस की कमान बेहतरीन तरीके से संभाली।

पहले लीग मैच में दिल्ली की टीम ने इंदौर को 45-28 से हराया, उनकी टीम के तरफ से सबसे ज्यादा रेड राकेश नरवाल ने किये और सबसे ज्यादा पॉइंट्स भी उन्होंने ही हासिल किये। परदीप नरवाल थोड़े फीके नजर आये तो वहीं राहुल चौधरी ने भी मिला-जुला प्रदर्शन किया। घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे स्टार डिफेंडर मोहित छिल्लर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने क्वाटर-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

बात करें क्वार्टर फाइनल मुकाबले कि तो दिल्ली की टीम के सामने हैदराबाद की चुनौती थी लेकिन स्टार खिलाड़ियों की भरमार वाली टीम ने इस चुनौती को भी नेस्तनाबूद कर दिया। हैदराबाद को 28-14 के अंतर से हराने में बड़े खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया, जहां एकतरफ परदीप रेड में पॉइंट ले कर आ रहे थे तो वहीं राहुल चौधरी रेड और डिफेंस दोनों में पॉइंटस इकठा कर रहे थे। राहुल ने पूरे मैच के दौरान 9 रेड पॉइंट और 3 टैकल पॉइंट हासिल किए। राइट कार्नर की कमान सँभालते हुए मोहित चिल्लर ने भी 3 टैकल पॉइंट हासिल किए।

टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई को 55-38 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। मुकाबले के बारे में बात करें तो टीम के सभी रेडर्स (परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, दीपक निवास हूडा, राकेश नरवाल) ने मिलकर शानदार खेल की प्रदर्शनी लगाई। चेन्नई की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु बुल्स के स्टार रेडर चंद्रन रंजीत ने भी अपना जोर लगाया। उन्होंने मैच से 8 रेड पॉइंट्स हासिल किए लेकिन अपने टीम को जीत दिलवाने में नाकाम रहे। दिल्ली की डिफेंस इस मुकाबले में थोड़ी लचर नजर आयी, उसने डिफेंस में काफी पॉइंट गवाएं। हालांकि टीम फाइनल में पहुंच गयी तो इस बात का उनपर कोई असर नहीं पड़ा।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सीएस दिल्ली के सामने हरियाणा जैसी मजबूत टीम की चुनौती थी और उसे उनके ही घर में ही हराना आसान नहीं था। हालांकि सीएस दिल्ली की टीम ने इन सब दबावों को खारिज करते हुए 28-14 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज किया। सारे खिलाड़ियों के एकजुट प्रदर्शन ने दिल्ली की टीम को ट्रॉफी दिलाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान ऐसा पहली बार था कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

For more updates, follow Khel Now on Twitter, Instagram and Facebook.

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.