Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से करारी शिकस्त दी

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 27, 2022 at 3:42 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से करारी शिकस्त दी

(Courtesy : PKL)

पवन सहरावत ने 12 रेड में ही सीजन का अपना 12वां सुपर-10 पूरा कर लिया। 

वी अजित कुमार के सुपर-10 और अपनी मजबूत डिफेंस के दम पर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 78वें मैच में बुधवार को पूर्व चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हरा दिया।  

इस जीत के बाद यू मुंबा 13 मैचों में 5 जीत, 3 हार और 5 टाई के साथ 41 अंक लेकर चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले वो सातवें नंबर पर थी। वहीं, हार के बाद भी बेंगलुरु पहले नंबर पर कायम है। पीकेएल 6 की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स सीजन 8 में 15 मैचों में 8 जीत, 6 हार और एक टाई के साथ 46 अंक लेकर तालिका में पहले नंबर पर है।  

विजेता यू मुंबा ने रेड से 13, टैकल से 7 और ऑल आउट से 2 पॉइंट लिए जबकि बेंगलुरु बुल्स ने रेड से 13, टैकल से 3, ऑल आउट से 2 और 2 अतिरिक्त अंक लिए।  

यू मुंबा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले रेड की शुरुआत की और अभिषेक सिंह ने टीम को पहला प्वॉइंट दिलाया। टीम ने फिर टैकल में भी अंक लेते हुए 5-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद फिर उसने अपनी डिफेंस में कहर बरपाते हुए बेंगुलुरु बुल्स को ऑल आउट करके 9-3 की लीड कायम कर ली। हालांकि सातवें मिनट में हाई फ्लायर पवन सहरावत ने सुपर रेड कर दिया और बेंगलुरु को यू मुंबा के करीब लाने की कोशिश की और स्कोर 7-10 हो गया। 

मैच के 13वें मिनट में यू मुंबा ने सुपर टैकल करके चार अंकों की बढ़त बना ली और उसका स्कोर 17-13 हो गया। इस बीच, राहुल सेतपाल ने भी मुकाबले में अपना हाई फाइव भी पूरा कर लिया। 15वें मिनट में अजित कुमार डू ऑर डाई रेड में आउट हो गए और बेंगलुरु ने यू मुंबई के करीब पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। 17वें मिनट में यू मुंबा के राहुल टैकल कर लिए गए और बेंगलुरु बुल्स ने एक बार फिर से 18-18 की बराबरी हासिल कर ली। इसी बीच, पवन सहरावत ने 12 रेड में ही पीकेएल सीजन 8 का अपना 12वां सुपर-10 पूरा कर लिया।  

पहले हाफ की समाप्ति से एक मिनट पहले तक यू मुंबा के पास एक अंक की बढ़त थी। तभी अभिषेक ने सुपर रेड करके स्कोर को 22-19 तक पहुंचा दिया। इसके बाद पहले हाफ की समाप्ति तक यू मुंबा ने दो अंकों की बढ़त बना ली और उसका स्कोर 22-20 था। 

https://www.youtube.com/watch?v=2yYvDXZzq7o

दूसरे हाफ की पहली ही रेड में यू मुंबा ने पवन को लपक लिया और तीन अंकों की बढ़त बना ली। अगली ही रेड में अभिषेक ने सुपर रेड करके इस सीजन का अपना छठा और पीकेएल का 18वां सुपर-10 पूरा कर लिया। यू मुंबा ने फिर बेंगलुरु को ऑल आउट करके स्कोर 28-21 तक पहुंचा दिया और 7 पॉइंट की लीड ले ली।  

25वें मिनट में सौरव नांगल ने चौथी बार डिफेंस में बेहतरीन काम करते हुए अजित कुमार को टैकल कर लिया। इसके बाद बेंगलुरु की टीम यू मुंबा से केवल चार ही अंक पीछे थी। 27वें मिनट में पवन डू ऑर डाई रेड में टैकल कर लिए गए और वह पांचवीं बार आउट हो गए। इसके बाद यू मुंबा का स्कोर 30-25 हो गया। हालांकि हाई फ्लायर जल्द ही रिवाइवल होकर अंदर आ गए।  

पीकेएल मुकाबले में केवल 10 ही मिनट का समय बाकी था और यू मुंबा के पास 5 अंकों की बढ़त थी। अगले पांच मिनट में भी यू मुंबा ने अपनी डिफेंस को मजबूत करते हुए पवन को छठी बार आउट करके बाहर भेज दिया और सात अंकों की बढ़त बना ली। यू मुंबा का स्कोर इस समय 35-28 था। 34वें मिनट में भी यू मुंबा ने मैच का अपना 14वां टैकल लेते हुए स्कोर को 38-28 कर दिया।  

मुकाबले में केवल पांच ही मिनट का समय बचा था और यू मुंबा के पास आठ अंकों की लीड थी। अगले ही मिनट में बेंगलुरु के डिफेंडर सेल्फ आउट हो गए और यू मुंबा को अंक मिल गया। 37वें मिनट में यू मुंबा ने तीसरी बार बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट स्कोर 41-29 तक पहुंचा दिया और 11 अंकों की शानदार बढ़त बना ली।  

अंतिम मिनटों में वी अजित कुमार ने फिर सुपर रेड करके दो अंक ले लिया और 12 अंकों की बढ़त बना ली। पवन ने इसके बाद इस पीकेएल सीजन में अपने 200 रेड पॉइंट पूरे कर लिए। इसके बाद यू मुंबा ने 45-34 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।  

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.