Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE के टॉप 10 सबसे बेहतरीन मौजूदा रेसलर

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 21, 2023 at 5:16 AM (GMT+5:30)
Modified at :July 21, 2023 at 5:16 AM (GMT+5:30)
WWE के टॉप 10 सबसे बेहतरीन मौजूदा रेसलर

इस इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में हमने कई बेहतरीन सुपरस्टार्स को देखा है, जिन्होंने फैंस को काफी प्रभावित किया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में, WWE (World Wrestling Entertainment) खेल मनोरंजन का प्रतीक है। WWE ने पिछले काफी वर्षों से मशहूर सुपरस्टार्स, बेहतरीन स्टोरी लाइन और रोमांचक मैचों के साथ, दुनिया भर में मौजूद रेसलिंग के लाखों प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस इंडस्ट्री में मौजूद तमाम प्रतिभाशाली रेसलर्स अपने अनोखे अंदाज और इन रिंग एक्शन से लोगों का बहुत मनोरंजन करते हैं। 

यही कारण है कि आज इस इंडस्ट्री की लोकप्रियता अपने चरम पर है, यही नहीं बल्कि यहां मौजूद ज्यादातर सुपरस्टार्स भी फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार्स हैं। जिन्हें एक्शन में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। बता दें इस समय WWE में मौजूद कई रेसलर्स फैंस के चहेते हैं, लेकिन उनमें से भी कुछ ऐसे हैं जिनकी वजह से WWE की लोकप्रियता समय के साथ-साथ बढ़ती ही जा रही है और फैंस इन्हीं सुपरस्टार्स की वजह से इस रेसलिंग ब्रांड को फॉलो भी करते हैं। जिस वजह से हम कह सकते हैं यही सब सुपरस्टार मौजूदा समय के बेहतरीन रेसलर (WWE best current wrestler) हैं।

Also Read: LA Knight क्यों हैं फैंस के बीच में इतने पॉपुलर, बन सकते हैं WWE के अगले सबसे बड़े सुपरस्टार

WWE रोस्टर की शोभा बढ़ाने वाले टॉप 10 मौजूदा सुपरस्टार्स:

10. Charlotte Flair

महान WWE सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी, शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को निस्संदेह से अपने पिता की प्रतिभा विरासत में मिली है। कई बार की महिला चैंपियन शार्लेट, अपने विरोधियों पर हावी होने के लिए पहचानी जाती है। उनका इन रिंग कौशल और शानदार माइक स्किल्स उन्हें इस समय के बेहतरीन रेसलर्स में से एक बनाती है। वहीं उनकी हर एक स्टोरी लाइन फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है, जिस वजह से इस समय वो WWE के टॉप रेसलर्स में से एक हैं।

9. Finn Balor

फिन बैलर (Finn Balor) पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे लोकप्रिय और फैन फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। वह एक अच्छे रेसलर के साथ-साथ, इस इंडस्ट्री में वर्कहॉर्स भी हैं, यानी लड़ने के लिए हमेशा वह तैयार रहते हैं। Balor के दूसरी बार NXT चैंपियन बनने के बाद मेन रोस्टर में उनकी वापसी हुई, जिसके बाद से उन्हें फैंस से और ज्यादा प्यार मिला है। उन्होंने वापसी के बाद से कई प्रमुख सुपरस्टार्स को हराया और इस समय एक हील सुपरस्टार के रूप में सराहनीय काम कर रहे हैं।

8. Becky Lynch

Becky Lynch

‘The Man’ यानी की बैकी लिंच (Becky Lynch) विमेंस डिविजन में शायद ही इन्हें किसी परिचय की जरूरत होगी। पिछले कुछ समय में बैकी ने इस इंडस्ट्री में जितनी सफलता और लोकप्रियता हासिल की है, उतनी शायद ही किसी दूसरे महिला रेसलर ने की हो। शायद आपको याद होगा वो WrestleMania में रोंडा और शार्लेट को हराकर Undisputed विमेंस चैंपियन बनी थी, और अभी तक उनके अलावा कोई और महिला रेसलर ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के चलते वो मौजूदा टॉप रेसलर्स में से एक हैं।

7. Kevin Owens

WWE के मौजूदा Undisputed टैग टीम चैंपियन केविन ओवेन्स (Kevin Owens) को शुरू से ही फैंस उनके हील कैरेक्टर और घमंडी स्वाभाव के वजह से पसंद करती है। लेकिन इसके विपरीत ये है कि ओवेन्स ने कभी भी अपने इन रिंग प्रदर्शन से किसी को निराश नहीं किया, बल्कि हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ देते हुए लोगों का मनोरंजन किया। उनकी प्रतिभा और व्यवसाय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें प्रशंसकों और WWE प्रबंधन का प्रिय रेसलर बना दिया है।

6. Sami Zayn

Kevin Owens के टैग टीम साथी यानी की सैमी जेन (Sami Zayn) उन्होंने जब से Bloodline को अलविदा कहा है और ओवेन्स के साथ टैग टीम का हिस्सा बने हैं, तब से फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता पहले से कई अधिक बढ़ गई है। यही वजह है कि इस समय रिंग में उनका एक अलग रूप नजर आता है, जो अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देता है। सैमी के मौजूदा प्रदर्शन की हर कोई सराहना करता है, और इस वजह से वो मौजूदा टॉप रेसलर्स में से एक हैं।

5. Bianca Belair

"WWE की EST," यानी की बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), अद्वितीय ताकत और हाई फ्लाइंग मूव्स के साथ विमेंस डिविजन में मौजूद एक पावरहाउस महिला रेसलर हैं। पिछले कुछ समय में उनकी प्रसिद्धि में जबरदस्त वृद्धि हुई है और उन्होंने WrestleMania का मैन इवेंट जीतकर अपनी योग्यता साबित भी की है। ब्लेयर का अनोखा व्यक्तित्व और उनकी ताकत उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बनाती है। उनका प्रभावशाली प्रदर्शन उन्हें मौजूदा विमेंस डिविजन का टॉप रेसलर बनाती है।

4. Gunther (पहले वाल्टर के नाम से जाने जाते थे)

NXT से WWE में आई एक शक्तिशाली ताकत, गुंथर (Gunther) जिन्हें पहले वाल्टर के नाम से जाना जाता था। वो एक अभूतपूर्व स्तर की शारीरिक क्षमता वाले प्रभावशाली रेसलर है। उनका इन रिंग कौशल और हील कैरेक्टर फैंस को इतना ज्यादा पसंद आता है कि वो थोड़े ही समय में मेन रोस्टर के एक प्रमुख सुपरस्टार बन गए। यही नहीं बल्कि WWE में उनकी Intercontinental चैंपियनशिप की खिताबी बादशाहत ने उन्हें हाल के इतिहास में सबसे प्रभावशाली चैंपियन में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।

3. Cody Rhodes

Cody Rhodes भी रेसलिंग जगत के बड़े नामों में शामिल है। यह पिछले करीब दस वर्षों से WWE के साथ जुड़े हुए हैं। Cody दिग्गज रेसलर Dusty Rhodes के बेटे हैं और इन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर WWE में नाम कमाया है। वहीं उन्होंने WWE में खेलते हुए कई टाइटल अपने नाम किए हैं जिसमें Intercontinental और Tag Team Championship शामिल है।

WWE में न रहते हुए, इन्होंने दूसरे रेसलिंग शो में काफी नाम कमाया है। यहां वापसी करने के बाद से यह पहले से और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही इस समय फैंस भी उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं। जिस वजह से इस समय वो WWE के टॉप रेसलर्स की सूची में मौजूद हैं।

2. Seth Rollins

Seth Rollins

World Heavyweight Championship, Raw ब्रांड पर एकमात्र प्रमुख चैंपियनशिप है और यह वर्तमान में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के पास है। Rollins ने 27 मई को सऊदी अरब के जेद्दा में हुए NIght of Champions में AJ Styles को हराया था। जिसके बाद वो नए World Heavyweight Champion बने थे। वो इस समय WWE के बेस्ट रेसलर्स की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें उनके इन रिंग कौशल, माइक सिक्लस, और अनोखे अंदाज के लिए फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिलता है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ही ये बताने के लिए काफी है कि वो मौजूदा सबसे सर्वश्रेष्ठ रेसलर्स में से एक है।

1. Roman Reigns

Roman Reigns WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) को इस समय किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है वो वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन WWE सुपरस्टार हैं और मौजूदा Undisputed Universal Champion भी हैं। उन्होंने 2012 में अपने दो दोस्तों Seth Rollins और Dean Ambrose के साथ WWE में अपना डेब्यू किया था।

2015 में Royal Rumble जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी और उनका करियर भी आगे बढ़ने लगा। उन्होंने हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन और इन रिंग कौशल से प्रशंसकों के दिल में जगह बनाई है। इसके अलावा वो बेहतरीन समोआ रेसलर में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। Reigns 4 बार के WWE World Champion हैं, और इस समय भी वो मौजूदा चैंपियन हैं। इसके अलावा, Reigns WWE चैंपियन के रूप में 1000+ दिन पूरे करने वाले 3 दशकों से अधिक समय बाद एकमात्र WWE चैंपियन बने हैं। WWE में एक सफलतम करियर होने के कारण वो हमारी सूची में पहले स्थान पर है।

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.